संदेश

Entertainment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नई दिल्ली में राजस्थान उत्सव: खेल, उमंग और संस्कृति की जीवंत झलक

चित्र
-पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह -सांस्कृतिक संध्या ने मोहा मन नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी स्थित बीकानेर हाउस प्रांगण में आयोजित राजस्थान उत्सव इन दिनों पूरे उत्साह और रंगों के साथ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बीकानेर हाउस का परिसर राजस्थान की सतरंगी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन का सजीव आईना बन गया है, जहां हर कोने में रंग, रौनक और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। उत्सव के तहत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं और गतिविधियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लेमन स्पून रेस, वन लेग्ड रेस, मेहंदी प्रतियोगिता और पेंटिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे प्रांगण में खुशी और सहभागिता का वातावरण बना रहा। *पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह* पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेमन स्पून रेस में पुरुष वर्ग में श्री सूरज एवं महिला वर्ग में श्रीमती अबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन लेग्ड रेस में पुरुष वर्ग में श्री अभिनव प्रथम तथा श्री सुनील द्वितीय रहे, जबकि महिला वर्ग में सुश्री स्नेहा ने बाजी...

*जो आए वो गाए-4" कार्यक्रम उच्च से उच्चतम शिखर की ओर अग्रसर

चित्र
नोएडा : अनदेखी प्रतिभाओं के विकास और संवर्धन में तत्पर नोएडा की नामचीन संस्था *नवरत्न फाउंडेशन्स* का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम *जो आए वो गाए* अपने *चौथे सीजन के चौथे चरण* यानी *एपिसोड 4* गत 16 मार्च क्लब 27 नोएडा में, *जोशीले प्रस्तुतियों के बीच संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव के सयोंजन में संपन्न हुआ* ।  यूं तो इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली एनसीआर व सुदूरवर्ती इलाकों से कई प्रतिभागी पहुंचे थे जिनमें कुल 22 प्रतिभागी को हीं गाने का अवसर मिला, शेष रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने के पश्चात  विलंब से पहुंचने के कारण वंचित भी हुए ।लेकिन इतने सुंदर निःशुल्क आयोजन और प्रस्तुतीकरण ने उन्हें भी अंत तक बैठने को विवश कर दिया और साथ ही साथ विलंब से आने का पश्चाताप करते हुए आगामी एपिसोड में निसंदेह समय से पूर्व आने को प्रेरित भी हुए । सभी प्रतिभावान गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों का चयन कर बखूबी से उन्हें प्रस्तुत किया जिसे देखकर जो आए वो गाए की पूरी टीम को एक सुखद अनुभूति हो रही है कि दिनों दिन इस बहुचर्चित कार्यक्रम के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा और इसके स्तर को देखत...

राजस्थान पवेलियन में लाख से बनी चूड़ियां महिलाओं की प्रमुख पसंद

चित्र
*भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2025* नई दिल्ली ।  नई दिल्ली में चल रहे चौदह दिवसीय भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के राजस्थान पवेलियन की लाख की चूड़ियां एवं लाख से बनी अन्य वस्तुएं दर्शकों विशेषकर महिलाओं को अपनी और खूब आकर्षित कर रही है।  पवेलियन में लाख से चूड़ी बना रहे श्रीमती समीना और अब्दुल शाहिद ने बताया कि भारतीय संस्कृति में लाख को बहुत ही शुभ माना जाता है, विशेषतौर पर भारतीय नारियों में इसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है।  शादी तथा तीज त्यौहारों, होली, दिवाली व अनेक खुशी के अवसरों पर लाख की चुड़ियों का तथा लाख की अन्य वस्तुओं का आदान प्रदान किया जाता है। लाख को सोने के जेवरों में भी भरा जाता है। वे बताते हैं कि लाख हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। शादी या विवाह का अवसर हो या मकान की नींव भरने का समय, बच्चे के जन्म का मौका हो या सगाई इत्यादि के अवसर पर लाख की चूड़ियां, दुल्हन को सुहाग के प्रतीक के रूप में पहनना अनिवार्य समझा जाता है।  उन्होंने बताया कि हमारे समाज में लाख की इतनी महत्वता को ध्यान में रखते हुए खरीददार खूब खरीदारी करते हैं तथा र...

नोएडा में अद्भुत जंगल ट्रेल: मैंने देखे लोहे के शेर

चित्र
   _-राजेश बैरागी-_  'कागज के शेर' एक प्रसिद्ध मुहावरा है परंतु नोएडा में मैंने लोहे के शेर देखे। ये शेर इतने सजीव हैं कि असल शेर उन्हें देखे तो आपा खो दे या भाग खड़ा हो। दरअसल नोएडा में महामाया फ्लाईओवर पर जहां तेज गति से गाडियां नोएडा दिल्ली की ओर भाग रही होती हैं और उससे भी ऊपर नोएडा जनकपुरी मेट्रो दौड़ रही होती है, ठीक उसके नीचे ये लोहे के शेर,हाथी, घोड़े और दूसरे देशी विदेशी,जल थल पर विचरण करने वाले और आकाश में उड़ने वाले जानवर अपनी प्राकृतिक मुद्रा में दिखाई देते हैं।  नोएडा प्राधिकरण की पहल पर पीपीपी मॉडल पर यहां लगभग 20 एकड़ भूमि पर प्रकृति और प्रतिकृतियों का मिला-जुला एक जंगल विकसित किया जा रहा है। ऐसे कृत्रिम पार्क विकसित करने में विशेषज्ञता रखने वाली जेडटेक इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी ने यहां दुनिया भर में कबाड़ हो चुकीं लोहा,रबर व अन्य धातुओं को बटोर कर लगभग साढ़े सात सौ पशु पक्षियों की प्रतिकृति तैयार कर स्थापित की हैं।इसे जंगल ट्रेल नाम दिया गया है और चार भागों में बांटा गया है।यहां प्रवेश करते ही ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के जानवरों के दर्शन होते हैं। उससे आग...

सेक्टर 122 में दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

चित्र
 दीपों की रौशनी में बसा एक रंगारंग उत्सव! नोएडा: सेक्टर 122 में आयोजित दो दिवसीय दिवाली महोत्सव 11-12 अक्टूबर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। मेले की शुरुआत *दीप प्रज्वलन* के साथ हुई, जिसमें माननीय न्यायमूर्ति श्री एस. आर. सिंह, श्री  के के जैन  महासचिव फोनरवा, श्री भूषण  शर्मा  सह कोषाध्यक्ष फोनरवा, आरडब्लूए सलाहकार समिति के सदस्य श्री आर. के. अग्रवाल, श्री रतन नागर प्रधानजी, श्री अशोक बंसल, श्री बी. एम. शर्मा, श्री आर. के. यादव एवं आरडब्लूए की पूरी टीम ने सहभागिता की। यह जानकारी आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने दी। डॉ शर्मा ने बताया कि दीप प्रज्वलन के पश्चात *सुश्री अपर्णा अग्रवाल एवं सुश्री अनीता चौहान* द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की आध्यात्मिक शुरुआत हुई। इसके बाद *बाल गायिका हीरत शिशोदिया* की मधुर आवाज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में कुल 36 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्रीय बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। करीब 2000 दर्शकों...

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

चित्र
 "जब समाज साथ हो, तो हर रावण जलता है"   नोएडा : 2 अक्टूबर  को गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर 122 में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 2500 स्थानीय निवासी एवं आगंतुकों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया। आवासीय संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 122 वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसका उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का पालन करना नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देना भी था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के रावण दहन का प्रमुख उद्देश्य था:सामाजिक एकता.नशामुक्ति.स्वच्छता और महिला सुरक्षा .साइबर अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता.  सेक्टर 122 के सदस्यों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से नोएडा शहर को यह संदेश दिया कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक किसी भी बुराई से लड़ना मुश्किल है। रावण दहन को प्रतीक बनाकर समाज की वर्तमान बुराइयों—जैसे नशा, हिंसा, असहिष्णुता, और अपराध—का सामूहिक विरोध किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण 25...

"जो आए वो गाए" की 'सीजन-4' के पहले भाग की हुई धमाकेदार शुरूआत

चित्र
नोएडा : नवरत्न फाउंडेशन्स का अनदेखे व अनसुने गायकों को निशुल्क मंच प्रदान कर समाज में मुखरित करने के लिए किया जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम "जो आए वो गाए" की एक बार फिर जोशपूर्ण प्रदर्शन के साथ 'सीजन-4' के पहले भाग की 21 सितंबर नोएडा के क्लब-27 में धमाकेदार शुरूआत हुई। यह जानकारी श्रीमति अंशुमाली सिन्हा संयुक्त सचिव व सोशल मीडिया प्रमुख ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नोएडा , गाजियाबाद, गुरूग्राम, फरीदाबाद व दिल्ली से तकरीबन 45 लोग गाने हेतु आवेदन के साथ आए, रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद हो जाने के बाद भी गायकों का तांता लगा रहा,जिनमें से केवल 31 गायकों को शिरकत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।  सभी गायकों ने  अपने दमदार गायकी और शानदार गीतों से दर्शकों  समेत गुरूओं का मन मोह लिया।इस सीजन का पहला भाग इतना जोशपूर्ण रहा कि आगामी एपिसोड के लिए लोगों से लंबा इंतजार अब संभव नहीं, जल्द-से-जल्द इसे करने की मांग हो रही। मीडिया प्रमुख ने बताया कि इस एपिसोड के 31 प्रतिभागियों में से क्वार्टर फाइनल की दावेदारी के लिए टॉप-5 विजेताओं की घोषणा भी तत्क्षण हीं कर दी गई। जिनमें ...

बॉलीवुड के स्वर्णिम गीतों के साथ सेक्टर 122 में एक सुनहरी शाम

चित्र
  *नश्वर तन, अमर सुरों का संग* नोएडा : सीनियर सिटीजन क्लब, सेक्टर 122 द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या “नश्वर तन, अमर सुरों का संग” में मंगलवार की शाम संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल, सेक्टर 122 के कम्युनिटी सेंटर में जैसे ही शाम 5:45 बजे ‘दिलीप और सुमन’ की जोड़ी  स्वर कोकिला  हीरत  एवं जगदीश  खेमानी ने सुरों की छेड़छाड़ शुरू की, तो हर दिल में पुराने दौर की यादें ताज़ा हो गईं।94 बर्षीय अनंत मल्होत्रा  के गाने पर खूब  तालियां बजीI कार्यक्रम में बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के गीतों की एक से एक प्रस्तुति हुई – कभी “लग जा गले” तो  “बहारों फूल बर्षाओं”की मिठास गूंजती रही, तो कभी “ये शाम मस्तानी” जैसे सदाबहार गीतों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। सीनियर सिटीजन क्लब की यह पहल न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि उम्र के उस पड़ाव पर खड़े लोगों के लिए एक सांझा मंच भी, जहाँ यादों के धागों को फिर से जोड़ा जा सके। आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों, युवाओं और बच्चों ने भी...

शुक्रिया मुकेश-2025: बिताएं कुछ क्षण सुकून के

चित्र
  नवरत्न फाउंडेशन्स की प्रस्तुति का लीजिए पूरा आनंद  नोएडा : आजकल ज़िन्दगी में इतनी ज्यादा भागम भाग हो गयी है जिससे तनाव बढ़ता जा रहा है..हमें से शायद ही कोई विशुद्ध मनोरंजन के लिये समय निकाल पाता हो. संगीत  एक ऐसा माध्यम जो की इंसान को रूहानी सुकून तो देता ही है और तनाव कम करने के साथ शरीर को भी आराम देता है,,,, यह कहना है डॉ अशोक श्रीवास्तव का.  डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि *नवरत्न फाउंडेन्स* में हम अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों के साथ संगीत के बेहतरीन  कार्यक्रम आये दिन आयोजित करते रहते है.. ताकि आप सब को कुछ क्षण सुकून के मिल सकें..गत 23 वर्षों में नवरत्न ने ऐसे 200 से ज्यादा सभी लोगों के सहयोग से कार्यक्रम किये हैं. इसी में गत 20 वर्षों से लगातर *शुक्रिया मुकेश* कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.. *यह कार्यक्रम बॉलीवुड के प्रसिद्ध, हरदिल अज़ीज़ गायक स्वर्गीय मुकेश की याद में उनकी पुण्यतिथि पर किया जाता है*जिसमें मुकेश के अमर मधुर दिलकश गानों की प्रस्तुति देश के बेहतरीन गायकों द्वारा की जाती है *जो वाकई मनभावन होती है... और आपको इसलिए आकर्षक संगीत संध्या में डूबने को मज़...

वंचित वर्ग के बच्चों ने अपनी कुशल प्रतिभा से लुभाया सबका मन

चित्र
 18 बच्चों को प्रदान किया गया ‘अति उत्तम एकलव्य’ पुरस्कार  नोएडा: सीमित संसाधनों व अभाव की जिंदगी अक्सर हीं इंसान के मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन, दृढ़ संकल्प और जज्बा का सबब बन जाया करती है | इतिहास साक्ष्य है कि ऐसे हीं परिवेश के लोग स्वर्णाक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लेते हैं | नवरत्न फाऊंडेशंस और दिव्यतरंग  एजुकेयर फाउंडेशन की संयुक्त प्रयास में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला विगत 1 वर्ष से चल रही वंचित वर्ग के बच्चों के लिए अनदेखी प्रतिभाओं की खोज के कार्यक्रम एकलव्य की खोज में |बच्चों ने स्वयंभू बन स्वयं को नृत्य ,गायन तथा भाषण कल में स्वयं को स्थापित कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया ,इसके बाद इनमें से सेमीफाइनल में चुने गए बच्चों को गुरुओं के मार्गदर्शन में दक्ष कर मंच पर उतारा गया |वह मंजर सभी को स्तब्ध कर गया जब इन वंचित वर्ग के बच्चों ने अपनी कुशल प्रतिभा का मंच पर दे-दना-दन शानदार प्रदर्शन किया और एन.ई.ए  सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा |विभिन्न विधाओं में हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और लोक कथाओं को अपने अंद...

*दिल्ली हाट में राजस्थान पर्यटन के तीज मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन*

चित्र
*सांस्कृतिक नृत्य और संगीत में बांधा समां* नई दिल्ली । नई दिल्ली के आई.एन.ए  स्थित दिल्ली हाट में राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र द्वारा  आयोजित तीज मेले में राजस्थानी लोक कलाकारों की सांस्कृतिक नृत्य और गायन प्रस्तुतियो को दिल्लीवासियों और अन्य देशी-विदेशी दर्शकों ने खूब सराहा। तीज के उपलक्ष्य में आयोजित इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या ने राजस्थान की कला और संस्कृति को दिल्लीवासियों के दिलों तक पहुंचाने का काम किया है। पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक  छत्रपाल यादव ने बताया कि राजस्थान देश और दुनिया में पर्यटन की दृष्टि से काफी मशहूर है। राजस्थान में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा काफी क़दम उठाए गए हैं तथा यह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। पर्यटन अधिकारी श्री मनोज शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान के मशहूर परम्परागत चरी नृत्य का प्रदर्शन सुश्री कल्पना चौहान एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा किया गया। इसी श्रंखला में जोधपुर के श्री सुआ सपेरा के कालबेलिया दल ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया।  उन्होंने बताया कि  छत...

बीकानेर हाउस में तीज मेले का आयोजन

 *तीजोत्सव में परंपरागत राजस्थानी व्यंजन रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र* नई दिल्ली  राजधानी स्थित बीकानेर हाउस में 23 जुलाई से शुरू हो रहे तीजोत्सव और हस्तशिल्प मेले में परंपरागत राजस्थानी व्यंजनों की उपलब्धता राजधानी वासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। बीएचएमएस, राजीविका और ग्रामीण गैर -कृषि विकास एजेंसी (रूडा) द्वारा लगाए जा रहे इस हैंडीक्राफ्ट मेला और फूड फेस्टिवल में इस बार परंपरागत राजस्थानी खानपान से जुड़े करीब दस स्टोल्स पर प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों की उपलब्धता रहेगी।  राजस्थान के अजमेर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, जोधपुर, सीकर, झालावाड़, करौली, भरतपुर और जयपुर के कारीगरों द्वारा तैयार दाल बाटी, चूरमा, कैर सांगरी और गट्टे की सब्जी, घेवर, मूंग दाल का हलवा, दाल के वड़े, रबड़ी, कुल्फी, मालपुआ, मावा कचोरी, मिर्ची वड़ा, जलेबी, पिन्नी, मिल्क केक और भेलपुरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का राजधानी वासी भरपूर लुफ्त उठा सकेंगे।  उल्लेखनीय है की नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 23 जुलाई से 30 जुलाई तक राजस्थानी कला- संस्कृति और खान पान को केंद्र में रखते हुए तीज मेले का...

कर्णप्रिय कविताओं पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा पंडाल

चित्र
हिंदी नववर्ष पर सेक्टर 122 में कवि सम्मेलन नोएडा : हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर विश्व हिंदी परिषद, नोएडा संभाग द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। "विश्व कल्याण में भारतीय संस्कृति और हिंदी का योगदान" विषय पर आधारित इस कवि सम्मेलन का आयोजन नोएडा कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-122 में किया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा और हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति की महत्ता को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भारतीय नृत्य "भरतनाट्यम" से हुई, जिसे युवा बालिकाओं ने प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल कलाकार हिरत सिसोदिया ने अपनी मधुर आवाज में राधे श्याम को समर्पित आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेश शर्मा, लोकसभा सदस्य और संगीता बलवंत, राज्यसभा सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के उत्थान में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ व...

बीकानेर हाउस में कल से प्रारंभ होगा नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव

चित्र
 *राजस्थान उत्सव-2025* *राजीविका शिल्प मेला और खाद्य उत्सव रहेंगे मुख्य आकर्षण एस एन वर्मा  नई दिल्ली। राजस्थान के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार से नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव 2025 का शुभारंभ होगा। देश की राजधानी दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के प्रांगण में आगामी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव में राजस्थान की  विभिन्न सांस्कृतिक शैली के रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11ः00 बजे से सायं 8ः00 बजे चलने वाले इस उत्सव में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न दिवसों में आयोजित करवाए जाने वाले पारंपरिक सहारिया, चरी, गैर, कालबेलिया और मयूर नृत्य, मषक वंदना, भवाई, चंग धाप, रंगों और फूलों की होली आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगे। इस उत्सव को आकर्षित एवं लोकप्रिय बनाने के लिए पेंटिंग प्रतिस्पर्धा, मेहंदी प्रतिस्पर्धा, गोलगप्पा खाना की प्रतिस्पर्धा के साथ ही पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान उत्सव में राजस्थान ग्रामीण आजीवि...

सेक्टर 122 में 30 को कवि सम्मेलन

चित्र
 नोएडा  सेक्टर  122 में 30 मार्च को भारतीय नववर्ष के अवसर पर विश्व हिंदी परिषद  द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. आवासीय कल्याण संघठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के लिये  यह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधि है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी साहित्य, भाषा और संस्कृति को सम्मानित करना तथा लोगों को हिंदी के प्रति प्रेरित करना है। देश प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित कवि अपने कविता, गीत, और रचनाओं के माध्यम से समाज, राजनीति, और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करगें जिससे श्रोताओं को प्रेरणा मिलेगी.  उन्होंने बताया कि  कवि सम्मेलन का उद्देश्य  *हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार:* हिंदी नववर्ष के इस विशेष अवसर पर हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ाना,  *साहित्यिक एकता का परिचय:* कवि सम्मेलन के द्वारा साहित्यिक समाज को एक मंच पर लाना और एक-दूसरे के विचारों को साझा करना,  *रचनात्मकता और सृजनशीलता को बढ़ावा देना:* युवा कवियों को मंच प्रदान कर उनकी रचनाओं को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना,  ...

*बीकानेर हाउस के संडे मार्किट में छाई विभिन्न संगीत वाद्यों की गूंज*

चित्र
दिल्ली ड्रम सर्कल के तालवादकों द्वारा अपने ताल वादन से प्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि  नई दिल्ली: बीकानेर हाउस में हर रविवार को लगने वाली संडे मार्केट में इस रविवार विभिन्न संगीत वाद्यो की गूंज ने उपस्थित आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली की गुलाबी ठंड के इस मौसम में सैकड़ों पर्यटकों और आगंतुकों ने संडे मार्किट में आकर विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आवासीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस साप्ताहिक संडे मार्किट में विभिन्न आयु वर्गो लोगों के आकर्षण के लिए बीकानेर हाउस को नए वर्ष की थीम के अनुसार सजाया गया था। आगंतुकों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध दिल्ली ड्रम सर्कल के तालवादकों द्वारा तबलों पर एक विशेष प्रस्तुति आयोजित की। यह प्रस्तुति तबला वादक जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्त इस संगीतमय प्रदर्शन में सैक्सोफोन वादक के साथ तालवादकों का एक समूह शामिल था।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंतिम रविवार को आयोजित इस साप्ताहिक बाजार में विभिन्न वर्गो की सैकड़ों की भीड़ और सर्दी की मौसम को देखते हुए विभ...

नई दिल्ली में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ समापन

चित्र
  राजस्थान पवेलियन का लाखों लोगों ने किया भ्रमण *राजस्थान पवेलियन में 30 लाख से ज्यादा का कारोबार* नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार को सम्पन्न हुए चौदह दिवसीय 43 वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान पवेलियन जन आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा और लाखों लोगों ने पवेलियन का अवलोकन किया। राजस्थान पवेलियन के निदेशक  दिनेश शेठी ने बताया कि राजस्थान हस्तशिल्प के प्रति आकर्षण के चलते पवेलियन में करीब 30 लाख रु. का कारोबार हुआ। इसमें सबसे अधिक बिक्री जयपुरी रजाईयां, राजस्थानी हेंडीक्राफ्ट और राजस्थानी परिधानों के साथ-साथ राजस्थानी खानपान की हुई। इसके अलावा पवेलियन में स्थापित किए गये "राइजिंग राजस्थान समिट- 2024" से संबंधित निवेशकों और आगंतुकों को जानकारी के लिए बनाए गए  बिजनेस और पर्यटन के सेंटरों पर देश-विदेश से आये हुए प्रतिनिधि मंडलों ने पूछताछ की और राजस्थान की विकास और पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त की।  14 दिन तक चले व्यापार मेले में विभिन्न देशों के गणमान्य प्रतिनिधियों ने भी राजस्थान पवेलियन का भ्रमण कर राजस्...

द साबरमती रिपोर्ट' मूवी को दिल्ली में भी किया जाए टैक्स फ्री: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट

चित्र
नई दिल्ली:   यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने दिल्ली सरकार से विक्रांत मैसी की चर्चित फिल्म   'द साबरमती रिपोर्ट'   को टैक्स फ्री घोषित करने की मांग की है। फ्रंट के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी  मनदीप गोयल ने आज कहा, “यह फिल्म 2002 में गुजरात के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के तथ्यों पर आधारित है और इसका संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचना आवश्यक है। इसे अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी टैक्स फ्री किया जाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।” उन्होंने दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “सरकार को केवल सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर ही सक्रिय होने की प्रवृत्ति से बाहर आना होगा और समाजहित के ऐसे मुद्दों पर तुरंत पहल करनी चाहिए।” श्री गोयल ने सभी हिंदू स्वावलंबी नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यूनाइटेड हिंदू फ्रंट जल्द ही सिनेमा हॉल बुक करवाएगा और मुफ्त में अधिक से अधिक लोगों को यह फिल्म दिखाने की व्यवस्था करेगा। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का मानना है कि  'द साबरमती रिपोर्ट'  जैसी फिल्म...

राजस्थान मंडप में राजस्थानी मसालों और व्यंजनों के काउंटरों पर उमड़ी भीड़

चित्र
 आई.आई.टी.एफ. – 2024 नई दिल्ली। प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से शुरू हुए चौदह दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थानी व्यंजनों के स्वाद और मसालों की खुशबू मेला देखने आए आगंतुकों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रही है राजस्थानी व्यंजनों के स्वाद के लिए मंडप में लगे काउंटरों पर भीड़ उमडती दिखी। मंडप में काउंटर न. 9 पर नागौर से आए बाबू लाल कैटरर्स के प्रतिनिधि से बताया कि उनकी काउंटर पर राजस्थानी मसालों से बने भेलपूड़ी और चना जोर गर्म की बिक्री तेजी से बढ रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजस्थानी पापड़, मंगोड़ी और मसालों की खुश्बू से दर्शक इसको खूब पसंद कर रहे हैं।  इसके अतिरिक्त काउंटर नं 13 पर श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ के एस.के.फूड प्रोडक्ट्स के प्रतिनिधि ने बताया कि उनकी पैक्ड फूड आईट्म्स अचार, पापड़, नमकीन इत्यादि को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके कारण उनके उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है।  उल्लेखनीय है कि आईआईटीएफ की इस बार की मेला थीम के अनुसार राजस्थान पवेलियन में राजस्थान की प्रगति, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत को बखूबी दिखाने का प्रयास किया गय...

हरिद्वार के चंडी घाट पर 4 नवंबर को होगा गंगा उत्सव 2024 का भव्य आयोजन

चित्र
नई दिल्ली : गंगा उत्सव 2024 का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा 4 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जा रहा है। एनएमसीजी हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करता है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम का आठवां संस्करण होगा और पहली बार यह नदी के किनारे मनाया जाएगा। यह आयोजन गंगा बेसिन वाले राज्यों के 139 जिलों में जिला गंगा समितियों द्वारा भी मनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य में एक मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष गंगा उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसका नेतृत्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल द्वारा किया जा रहा है। उत्सव के उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, और जल शक्ति मंत्रालय की सचिव श्रीमती देवश्री मुखर्जी विशेष ...