संदेश

Ministries. Social लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य में यमुना जल लाने का मार्ग प्रशस्त, शेखावाटी अंचल में पहुंचेगा यमुना जल

चित्र
 *नोएडा में अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक।* नई दिल्ली। राजस्थान के लिए अतिमहत्वपूर्ण अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक गुरुवार को नोएडा के यमुना भवन में संपन्न हुई। इसमें राजस्थान से जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री .  सी आर पाटिल, राजस्थान मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के भागीरथ प्रयासों से वर्षों से लंबित यमुना जल अपवर्तन कार्य को धरातल पर लाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।   श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में अंतिम छोर तक जल उपलब्धता की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं। यमुना जल की यह परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2024 में यमुना जल के सम्बंध में एक ऐतिहासिक एमओयू के अनुरूप हरियाणा और राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त टास्क फॉर्स का गठन किया गया। इस फाॅर्स द्वारा ही डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी अं...

धरती आबा अभियान में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने सौंपा पुरूस्कार

चित्र
    ‘‘हर आदिवासी के दरवाजे तक सरकारी लाभ पहुंचाना’’ को साकार करने में राजस्थान देश में नम्बर एक पर  नई दिल्ली ।  जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास कार्य व सरकारी सेवाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने, शिकायत निवारण प्रणाली को पूर्ण प्रभावी बनाने और जनजाति वर्ग के अधिकारों की अक्षरशः पालना, उनके कल्याण और उत्थान के मामले में राजस्थान देश में नम्बर 1 पर है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के नेशनल कॉन्क्लेव में राज्य के जनजाति विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  कुंजीलाल मीणा को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) में राजस्थान के देशभर में प्रथम रहने पर पुरूस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्रीय जनजाति विकास मंत्री श्री जुएल ओराम और राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी भी उपस्थित थे। धरती आभा अभियान का मकसद अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जनजातीय समुदायों तक जागरूकता और पहुंच बढ़ाकर उनका सशक्तीकरण सुनिश्चत करना है। धरती आबा  और पीएम-जनमन केन्द...

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए चल रहा नर्मदा नदी पर पुल का निर्माण

चित्र
  4 वेल फाउंडेशन की गहराई कुतुब मीनार की ऊंचाई (Inverted/उल्टी) से भी अधिक होगी नई दिल्ली : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर गुजरात राज्य में नर्मदा नदी के ऊपर से गुजरेगा। नर्मदा नदी, जिसे "मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा" कहा जाता है, मध्य भारत से होकर बहती है। सांस्कृतिक और भौगोलिक दोनों ही  दृष्टि से इसका बहुत महत्व है। यह नदी जल संसाधनों, कृषि, पेयजल और जलविद्युत के लिए महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिकता, इतिहास और आर्थिक महत्व के मिश्रण के साथ, नर्मदा नदी लाखों लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत का तीसरा सबसे ऊंचा कंक्रीट बांध- सरदार सरोवर बांध भी इसी नदी पर है जिसकी लंबाई 1210 मीटर (3970 फीट) है और बांध की अधिकतम ऊंचाई सबसे गहरी नींव के स्तर से 163 मीटर है। गुजरात के भरूच जिले में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए नर्मदा नदी पर 1.4 किलोमीटर लंबा पुल निर्माणाधीन है (सूरत और भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच)। यह परियोजना के गुजरात हिस्से में सबसे लंबा नदी पुल है। पुल का निर्माण वेल फाउंडेशन पर किया जा रहा है। वेल फाउंडेशन एक प्रकार की गहरी नींव है जो नदियों में स...

किसानों के फायदे के लिए भारत सरकार कटिबद्ध- केंद्रीय कृषि मंत्री

चित्र
नई दिल्ली:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बाली (इंडोनेशिया) में जी-20 की बैठक में विभिन्न सत्रों में भारत का पक्ष रखते हुए उद्बोधन दिया। इस दौरान श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार कृषि और खाद्य प्रणालियों के समक्ष स्थिरता संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए तत्प र है और इनके समाधान के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व सीमांत किसानों के फायदे लिए भारत सरकार कटिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए अनेक बड़ी योजनाएं चलाई जा रही है। जी-20 की बैठक में अनुकूल व सतत कृषि एवं खाद्य प्रणालियों का निर्माण विषय पर श्री तोमर ने कहा कि भारत, किसानों को आदान, प्रौद्योगिकी व बाजारों तक उनकी पहुंच में सुधार करके वर्तमान व भावी संकटों के प्रति सक्षम बनाने के लिए कटिबद्ध है। भारत, अपने किसानों की आर्थिक अनुकूलता बढ़ाने के लिए छोटे व सीमांत किसानों को समूहों में एकजुट, कृषि अवसंरचना में निवेश व दुनिया में बड़ा फसल बीमा कार्यक्रम शुरू करने, कृषि-स्टार्टअप को बढ़ावा देने और कृषि के डिजिटलीकरण को सुविधाजनक बनाने जैसी व...

गुजरात में मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस का उत्सव

चित्र
 आधी से ज्यादा ग्रामीण आबादी की प्रगति से ही देश आगे बढ़ेगा-कृषि मंत्री मधुमक्खीपालकों से संवाद में बोले श्री तोमर-छोटे किसानों को सशक्त करना पीएम का लक्ष्य  जम्मू-कश्मीर में 3 जगह सहित 5 राज्यों में 7 शहद परीक्षण प्रयोगशालाओं व प्रसंस्करण इकाइयों का शुभारंभ  नर्मदा (गुजरात)/ नई दिल्ली: विश्व मधुमक्खी दिवस आज उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में टेंट सिटी- II, एकता नगर, नर्मदा, गुजरात में आयोजित किया गया। श्री तोमर ने यहां एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, साथ ही जम्मू-कश्मीर में पुलवामा, बांदीपुरा व जम्मू, कर्नाटक के तुमकुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, महाराष्ट्र के पुणे और उत्तराखंड में शहद परीक्षण प्रयोगशाला एवं प्रसंस्करण इकाइयों का गुजरात से वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तोमर व अन्य अतिथियों के साथ संवाद के दौरान विभिन्न राज्यों के मधुमक्खीपालक किसानों ने कहा कि इस अतिरिक्त कार्य से उनकी आमदनी काफी बढ़ी है। श्री तोमर ने कहा कि छोटे किसानों को सशक्त कर...

पटवाई, रामपुर (यूपी) में देश का पहला "अमृत सरोवर"

 राम पुर  ( यूपी )  :   देश   के   पहले  " अमृत   सरोवर "  का   उद्घाटन   आज   केंद्रीय   अल्पसंख्यक   कार्य   मंत्री   एवं   उपनेता ,  राज्य   सभा ,  मुख्तार   अब्बास   नकवी   एवं   उत्तर   प्रदेश   के   जल   शक्ति   मंत्री     स्वतंत्र   देव   सिंह   द्वारा   पटवाई ,  रामपुर   में   किया   गया। इस   अवसर   पर   श्री   नकवी   ने   कहा   कि   प्रधानमंत्री   श्री   नरेंद्र   मोदी   की   प्रेरणा   एवं   उत्तर   प्रदेश   के   मुख्यमंत्री   श्री   योगी   आदित्यनाथ   के   मार्गदर्शन   में   पटवाई ,  रामपुर   में   यह   आकर्षक  " अमृत   सरोवर "  तैयार   हुआ   है। श्री   नकवी   ने   कहा   कि   बहुत   ही ...

राज्यपाल श्री अर्लेकर द्वारा पुस्तक ‘देवधरा हिमाचल प्रदेश’ का लोकार्पण

चित्र
  “यह पुस्तक उचित समय पर लिखी गई है। राज्य के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ को इसके अलग-अलग अध्यायों में व्यवस्थित तरीके से समेटा गया है।” शिमला  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कर कमलों द्वारा तथा, मुख्य सचिव  राम सुभग सिंह, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द प्रसाद शर्मा तथा निदेशक युवराज मलिक, तथा डॉ रचना गुप्ता  की गरिमामयी उपस्थिति में ‘देवधरा हिमाचल प्रदेश’ पुस्तक का विमोचन न्यू रेजेन्सी हॉल, होटल हॉलिडे होम, सर्कुलर रोड, शिमला में किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश की स्वर्णिम विकास यात्रा के दसों अध्यायों का उन्होंने विस्तृत अध्ययन किया है, और इस पुस्तक में राजनीति, समाज और अन्य पक्षों को भी समेटा गया है।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ये पुस्तक, हिमाचल प्रदेश के ज्ञान, शोध और अन्वेषण का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगी। महामहिम राज्यपाल में बताया कि भारत की स्वतंत्...

राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सहयोग से गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ का उत्पाद 'अमूल हनी' लांच

चित्र
 केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया अमूल हनी लांच, प्रगति का मंत्र सहकार में-श्री तोमर नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी) के साथ सहयोग के तहत गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) का उत्पाद 'अमूल हनी' लांच किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि प्रगति का मंत्र सहकार में ही है। सहकारिता की भावना के अनुरूप कार्य किया जाएं तो अमूल जैसा वृहद संस्थान बनता है, जिसके माध्यम से राज्य और देश की प्रगति होती है। अमूल की श्वेत क्रांति सहकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थऱ है। श्री तोमर ने जीसीएमएमएफ, बनासकांठा डेयरी, राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड, नेफेड, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमूल दुग्ध उत्पादन व विपणन के अलावा छोटे किसानों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करता है और इस प्रकार देश की समग्र प्रगति में मदद करता है। उन्होंने "श्वेत क्रांति" की तर्ज पर अब "मीठी क्रांति" के लिए बनास डेयरी को धन्यवाद दिया। श्री तोमर ने कहा कि छोटे किसानों की आजीवि...

देश-दुनिया में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है भारत

चित्र
 संयुक्त राष्ट्र के खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया संबोधित प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खेती को हर तरह से लाभकारी बनाने के लिए चौतरफा उपाय  नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन में वर्चुअल उद्बोधन दिया। श्री तोमर ने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद भारत में अच्छी तरह से बुवाई हुई, फसलों की कटाई तथा उपार्जन का काम भी पहले से बेहतर हुआ और बंपर पैदावार हुई है। भारत में इस बार रेकार्ड लगभग 308 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान है। इसके माध्यम से भारत घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ ही अन्य देशों को भी खाद्यान्न आपूर्ति करते हुए देश और दुनिया में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। कृषि मंत्री श्री तोमर ने शिखऱ सम्मेलन के आयोजन के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव  एंटोनियो गुतेरस को धन्यवाद देते हुए भारत में कृषि क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला जो किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों की कुशलता और सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कोरोना महामारी की कठि...

मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी

खरीफ सीजन में 150.50 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान किसानों- वैज्ञानिकों की मेहनत व सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बंपर पैदावार- तोमर  नई दिल्‍ली: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा 2021-22 के लिए मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खरीफ सीजन में 150.50 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि किसानों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बंपर पैदावार हो रही है। प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2021-22 के दौरान मुख्‍य खरीफ फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है: खाद्यान्‍न -150.50 मिलियन टन (रिकॉर्ड) चावल– 107.04 मिलियन टन (रिकॉर्ड) पोषक/मोटे अनाज– 34 मिलियन टन मक्‍का – 21.24 मिलियन टन दलहन – 9.45 मिलियन टन तूर – 4.43 मिलियन टन तिलहन – 23.39 मिलियन टन मूंगफली – 8.25 मिलियन टन सोयाबीन –12.72 मिलियन टन कपास – 36.22 मिलियन  गांठें (प्रति 170 कि. ...

श्रीरामायण यात्रा के लिए वातानुकूलित आधुनिक पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी

चित्र
 स्वदेश दर्शन के अंतर्गत चिन्हित रामायण सर्किट पर प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए आईआरसीटीसी की अनूठी योजना ।  7 नवंबर को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 17 दिनों के टूर पर रवाना होगी ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन।  फर्स्ट एसी व सेकंड एसी की सुविधा से युक्त स्टेट ऑफ आर्ट डीलक्स  एसी  टूरिस्ट ट्रेन में कुल 156 यात्री यात्रा कर सकेंगे।  नई दिल्ली : भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी। भारतीय रेलवे का उपक्रम आई.आर.सी.टी.सी. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देखो अपना देश डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन श्री रामायण यात्रा के लिए चलाने जा रही है। यह विशेष पर्यटक ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 7 नवंबर को प्रारंभ होगी व पर्यटकों को प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कराएगी। पूर्व में भी यह यात्रा आयोजित की गई थी जिसमें केवल स्लीपर श्रेणी से ही यात्रा सुविधा उपलब्ध थी। अब पहली बार आधुनिक साज सज्जा के साथ तैयार वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन, इस अनूठी यात्रा के लिए चलायी ...