संदेश

Health. science लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मस्तिष्क में मिर्गी-क्षेत्र के सटीक निर्धारण के लिए नया उपकरण

चित्र
नई दिल्ली (इंडिया साइंस वायर): मिर्गी (Epilepsy) को दुनिया में चौथे सबसे आम तंत्रिका विकार (neurological disorder) के रूप में चिन्हित किया जाता है, जो विश्व में हर वर्ष लाखों लोगों को प्रभावित करता है। इसमें शरीर पर आंशिक अथवा संपूर्ण रूप से पड़ने वाले अनैच्छिक प्रभाव देखने को मिलते हैं, जिन्हें आमतौर पर दौरे के रूप में जाना जाता है। इस प्रकार के दौरों का कारण शरीर में अत्यधिक एवं असंतुलित विद्युतीय प्रवाह को माना जाता है, जिससे चेतना (Consciousness) लुप्त हो जाती है, और ऐसी स्थिति बन जाती है कि प्रभावित व्यक्ति का अपनी आंतों (bowel) या मूत्राशय (bladder) के कार्य पर नियंत्रण नहीं रहता है।  मिर्गी के लिए जिम्मेदार मस्तिष्क क्षेत्र, जिसे एपिलेप्टोजेनिक ज़ोन (Epileptogenic Zone) के नाम से जाना जाता है, की पहचान के लिए भारतीय शोधकर्ताओं के एक ताजा अध्ययन में एक नये डायनोस्टिक उपकरण की पेशकश की गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह उपकरण प्रचलित विधियों की तुलना में अधिक अनुकूल है, जिसकी मदद से बिना चीरफाड़ कम समय में एपिलेप्टोजेनिक ज़ोन की पहचान की जा सकती है। यह अध्ययन भारतीय प्रौद्योगि...

एंटी-बायोटिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया का मुकाबला करने के लिए नई रणनीति

चित्र
 न ई दिल्ली : भारतीय शोधकर्ताओं ने एक ऐसी रणनीति विकसित की है, जिसमें हाइड्रोफोबिक घटकों के साथ प्रचलन से बाहर हो चुकी एंटी-बायोटिक दवाओं के संयोजन के उपयोग से एंटी-बायोटिक प्रतिरोधी क्षमता वाले रोगजनक बैक्टीरिया का मुकाबला किया सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हाइड्रोफोबिक घटकों और पुरानी एंटी-बायोटिक दवाओं का संयोजन रोगजनक सूक्ष्मजीवों का मुकाबला करने के साथ-साथ अप्रचलित हो चुकी एंटी-बायोटिक दवाओं की प्रभावकारिता को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकता है।  शोधकर्ताओं का दावा है कि यह रणनीति महत्वपूर्ण रोगजनक बैक्टीरिया समूह का मुकाबला कर सकती है, जिससे मौजूदा एंटी-बायोटिक शस्त्रागार को जटिल संक्रमणों के लिए फिर से उपयोग किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं का कहना यह भी है कि एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध के बढ़ते खतरे का मुकाबला करने में भी यह रणनीति मदद कर सकती है।  यह अध्ययन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से सम्बद्ध स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR), बेंगलूरू के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इस संबंध...

कोरोना की संक्रमण क्षमता कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तंत्र

चित्र
नई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): भारतीय शोधकर्ताओं ने सिंथेटिक पेप्टाइड्स के एक नये वर्ग की संरचना का खुलासा किया है। है। यह पेप्टाइड संरचना, कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) के कोशिकाओं में प्रवेश को बाधित करने के साथ-साथ वायरॉन्स (Virions) को जोड़ सकती है, जिससे उनकी संक्रमित करने की क्षमता कम हो सकती है। वायरॉन संपूर्ण वायरस कण को कहते हैं, जिसमें आरएनए या डीएनए कोर होता है। वायरॉन के बाहरी आवरण के साथ प्रोटीन की परत होती है, जो वायरस का बाह्य संक्रामक रूप होता है। कोरोना वायरस के नये रूपों के तेजी से उभरने से कोविड-19 टीकों द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा कम हो जाती है, जिससे वायरस संक्रमण रोकने के नये तरीके खोजना आवश्यक हो जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन से उभरा नया दृष्टिकोण SARS-CoV-2 जैसे वायरस को निष्क्रिय करने के लिए एक वैकल्पिक तंत्र प्रदान करता है, जिससे पेप्टाइड्स के एक नये वर्ग को एंटीवायरल के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। किसी प्रोटीन का दूसरे प्रोटीन की पारस्परिक क्रिया प्रायः कुंजी और ताले के समान होती है। इस परस्पर क्रिया को ...

स्पताल-जनित संक्रमण से बचाने के लिए नया सॉल्यूशन

चित्र
 न ई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): अस्पतालों में उपयोग होने वाले स्वास्थ्य देखभाल परिधान (स्क्रब, गाउन, डॉक्टर कोट, रोगी के वस्त्र आदि) में सूक्ष्म रोगजनक होते हैं, जो बीमारी का कारण बन सकते हैं। कपड़े की नरम और छिद्रयुक्त सतह हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, और कवक के पनपने एवं उनके प्रसार के लिए अनुकूल होती है। इन रोगजनकों को साफ करने या हटाने के बार-बार किये जाने वाले प्रयासों के बावजूद, वे समय के साथ कपड़ों से चिपके रहते हैं, और संक्रमण फैलाते रहते हैं।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली द्वारा इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप मेडिकफाइबर और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक प्रभावी सॉल्यूशन विकसित किया है, जिससे अस्पतालों में चिकित्सकों, कर्मचारियों, एवं मरीजों को रोगजनकों के संक्रमण से रहित वस्त्र एवं टैक्सटाइल मैटेरियल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। यह पहल अस्पतालों में कपड़ों के जरिये फैलने वाले रोगजनक सूक्ष्मजीवों के संक्रमण को रोकने में मददगार हो सकती है।  मेडिकफाइबर ने चिकित्सकों, कर्मचारियों, एवं मरीजों के लिए रोगजनक सूक...

मस्तिष्क की कनेक्टिविटी बताने के लिए नया एल्गोरिदम

चित्र
 न ई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): भारतीय शोधकर्ताओं ने एक नया एल्गोरिदम विकसित किया है, जो मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर ढंग से समझने और पूर्वानुमान लगाने  में वैज्ञानिकों की मदद कर सकता है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू)-आधारित यह मशीन लर्निंग एल्गोरिदम बेंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है।  रेगुलराइज्ड, एक्सेलेरेटेड, लीनियर फासिकल इवैल्यूएशन (ReAl-LiFE ) नामक यह एल्गोरिदम मानव मस्तिष्क के डिफ्यूजन मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (डीएमआरआई) स्कैन से भारी मात्रा में उत्पन्न डेटा का तेजी से विश्लेषण कर सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रियल-लाइफ के उपयोग से मौजूदा अत्याधुनिक एल्गोरिदम की तुलना में 150 गुना तेजी से डीएमआरआई डेटा का मूल्यांकन किया जा सकता है।  सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस (सीएनएस), आईआईएससी के एसोसिएट प्रोफेसर और नेचर कम्प्यूटेशनल साइंस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन से जुड़े शोधकर्ता देवराजन श्रीधरन कहते हैं, "जिन कार्यों में पहले घंटों से लेकर दिनों तक का समय लगता था, उन्हें अब कुछ स...

How did COVID-19 spread during short conversations?

चित्र
New Delhi (India Science Wire): It is known that when people sneeze or cough, they can potentially transmit droplets carrying viruses like SARS-CoV-2 to others in their vicinity. But what happens when someone is talking to an infected person? Do the droplets of the saliva in the speech also carry an increased risk of infection?    A research team has carried out computer simulations to answer these questions. The group included researchers from the Department of Aerospace Engineering at the Bengaluru-based Indian Institute of Science (IISc), along with collaborators from the Nordic Institute for Theoretical Physics (NORDITA) in Stockholm and the International Centre for Theoretical Sciences (ICTS) in Bengaluru.    The team visualised scenarios in which two maskless people are standing two, four, or six feet apart and talking to each other for about a minute, and then estimated the rate and extent of spread of the saliva droplets from one to another. Their simulations...

शोधकर्ताओं ने विकसित किया भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल कृत्रिम पैर

चित्र
 न ई दिल्ली (इंडिया साइंस वायर): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने भारतीय जीवन शैली के अनुकूल कृत्रिम पैर विकसित किया है। दिव्यांग लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में यह प्रौद्योगिकीय योगदान महत्वपूर्ण है। नये डिजाइन किये गए कृत्रिम पैर पालथी मारकर बैठने और उकडूँ बैठने जैसी भारतीय परिस्थितियों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। ऊंचे-नीचे रास्तों में चलने में भी दिव्यांगों के लिए यह मददगार है। यह कृत्रिम पैर विभिन्न आयु समूहों और कृत्रिम अंगों के उपयोग संबंधित विभिन्न चरणों के लिए समायोजित किया जा सकता है।  भारत में कृत्रिम अंगों के विकास से कई चुनौतियों जुड़ी हैं। दिव्यांगों के लिए अत्यधिक कार्यात्मक गतिशीलता सुनिश्चति करने के लिए उन्नत सुविधाओं वाले उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो महँगे होते हैं, जिससे बहुत से जरूरतमंद लोग उनका खर्च वहन नहीं कर पाते। दूसरी ओर, बाजार में उपलब्ध किफायती अंगों की अपनी सीमाएं हैं। इसके अलावा, भारतीय जीवनशैली और असमान धरातल वाले इलाकों में विशिष्ट कृत्रिम अंगों की आवश्यकता होती है, ज...

दाँतों के बेहतर उपचार में मदद करेंगे नैनो रोबोट

चित्र
नई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करके विकसित किए गए नैनो-आकार के रोबोट अब दंत नलिकाओं के अंदर बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकते हैं, और रूट कैनाल उपचार की सफलता की दर को बढ़ा सकते हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और इसके द्वारा इनक्यूबेटेड स्टार्टअप - थेरानॉटिलस के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नये अध्ययन में यह बात उभरकर आयी है।  दाँतों के संक्रमण के इलाज के लिए रूट कैनाल प्रक्रिया नियमित उपचार का एक अहम हिस्सा है। इस प्रक्रिया में दाँत के भीतर संक्रमित नरम ऊतकों को हटाना, जिसे पल्प कहा जाता है, और संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए एंटीबायोटिक या रसायनों के साथ दाँत को फ्लश किया जाता है। लेकिन, कई बार यह उपचार बैक्टीरिया को पूरी तरह से हटाने में विफल रहता है। एंटरोकोकस फ़ेकलिस जैसे एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया इनमें विशेष रूप से शामिल हैं, जो दाँतों की माइक्रोस्कोपिक कैनाल (दंत नलिकाओं) के भीतर छिपे रहते हैं, जिन्हें डेंटिनल ट्यूबल कहा जाता है। "दंत नलिकाएं बहुत छोटी होती हैं, और बैक्टीरिया ऊतकों में गहरे छिपे रहते हैं। आईआईएससी के स...

औषधीय पौधों पर अनुसंधान और विकास के लिए नई साझेदारी

चित्र
  नई दिल्ली (इंडिया साइंस वायर): औषधीय पौधों से संबंधित कृषि-प्रौद्योगिकियों एवं मूल्यवर्द्धित उत्पादों पर केंद्रित अनुसंधान एवं विकास और इस मुद्दे पर अंतर-मंत्रालयी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच एक नया त्रिपक्षीय करार किया गया है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; डॉ. त्रिलोचन महापात्र, महानिदेशक, आईसीएआर और सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग; और डॉ शेखर सी. मांडे, महानिदेशक, सीएसआईआर एवं सचिव, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर); ने इससे संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।  अपनी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के साथ भारत स्वास्थ्य, कृषि, और कई अन्य क्षेत्रों में मूल्यवान वैज्ञानिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह समृद्ध विरासत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ सहयोग एवं एकीकरण के माध्यम से भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करने की क्षमता रखती है। इस संबंध में, आयुष मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि आत्मानिर्भर भारत से जुड़े लक्ष्...

कैंसर उपचार की नई उम्मीद आरएनएआई और नैनो तकनीक आधारित पद्धति

चित्र
नई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): दुनिया भर में बीमारी से होने वाली मृत्यु के कारणों में कैंसर प्रमुखता से शामिल है। विशिष्ट कीमो दवाओं के स्थान पर बेहतर चिकित्सीय उपचार की खोज कैंसर से निपटने के लिए नयी रणनीतियाँ तैयार करने में मददगार रही हैं। आरएनए इंटरफेरेंस आरएनएआई (RNAi) जीन साइलेंसिंग दृष्टिकोण; कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के लिए लक्षित एवं विशेष उपचार के लिए एक आशाजनक उपकरण के रूप में उभर रहा है। जैविक प्रणालियों में आरएनएआई अणुओं (RNAi Molecules) की सुरक्षित और प्रभावी प्रतिपादन विधियों की कमी आरएनएआई-आधारित थेरेपी का उपयोग करने की दिशा में एक प्रमुख चुनौती है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की हैदराबाद स्थित घटक प्रयोगशाला सीएसआईआर-कोशकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने RNAi (Ephb4 shRNA) और अन्य अणुओं को एनकैप्सुलेट करने के लिए हल्दी से प्राप्त नैनो-करक्यूमिन संरचनाएँ विकसित की हैं, जो विशिष्ट ऊतकों को लक्षित करने में सहायता करती हैं। सीएसईआईआर-सीसीएमबी की वैज्ञानिक डॉ लेखा दिनेश कुमार और उनकी टीम ने यह अध्ययन पुणे स्थित सीएसआईआर-राष्...

कोविड की रोकथाम के लिए स्व-कीटाणुनाशक, अपघटनीय फेस मास्क

चित्र
नई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के विरुद्ध एक स्व-कीटाणुनाशक फेस मास्क विकसित किया है। कॉपर-आधारित यह नैनोपार्टिकल-कोटेड एंटी-वायरल फेस मास्क कोविड-19 वायरस के साथ-साथ कई अन्य वायरल व बैक्टीरियल संक्रमणों के खिलाफ प्रभावी पाया गया है। वर्तमान में प्रचलित फेस मास्क वायरस को मारते नहीं हैं, बल्कि उनका केवल फिल्टर करते हैं। मास्क ठीक से नहीं पहनने या फिर उनका सही तरीके से निपटान नहीं करने पर संक्रमण का खतरा रहता है। स्व-रोगाणुनाशक कपड़े के मास्क इस खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी अधिकांश पारंपरिक मास्क एक बार उपयोग योग्य होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होते हैं। इसके चलते पर्यावरण से संबंधित गंभीर चिंताएं और अपशिष्ट-प्रबंधन के मुद्दे उत्पन्न होते हैं। नया विकसित यह वायरस-रोधी मास्क सूती कपड़े से निर्मित है, और प्राकृतिक रूप से नष्ट हो सकता है। यह स्व-कीटाणुनाशक 'कॉपर-आधारित नैनोपार्टिकल-कोटेड एंटीवायरल फेस मास्क' वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसाईआर) की हैदराबाद स्थित घटक प्रयोगशाला...

शोधकर्ताओं ने खोजा गैस्ट्रिक रोगियों में कमजोर प्रतिरक्षा का संभावित कारण

  नई दिल्ली (इंडिया साइंस वायर): हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया का सम्बन्ध पेट में दीर्घकालिक सूजन से जुड़ा है। इसकी भूमिका अल्सर , म्यूकोसा से जुड़े लिम्फोइड टिशू लिम्फोमा ( MALT) में होती है , जो गैस्ट्रिक विकृतियों के रूप में उभर सकता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) , इंदौर के शोधकर्ताओं के एक नये अध्ययन से पता चला है कि कैसे हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) संक्रमित गैस्ट्रिक रोगियों को कमजोर प्रतिरक्षा का सामना करना पड़ता है। इस अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया सेसंक्रमितरोगियोंमेंकमजोरप्रतिरक्षाकेसंभावितकारणोंकापतालगायाहै। शोधकर्ताओं ने प्रतिरक्षा कोशिका की कार्यप्रणाली के मॉड्यूलेशन में हेलिकोबैक्टर पाइलोरी की बाहरी झिल्ली के प्रोटीन ( OMPs), HomA और HomB की भूमिका को स्पष्ट किया है , जहाँउन्होंने बी-कोशिकाओं के प्रतिरक्षा दमन के तंत्र का अध्ययन किया है। यह निष्कर्ष दो अलग-अलग अध्ययनों पर आधारित हैं , जो शोध पत्रिकाओं नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स और मॉलिक्यूलर इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित किए गए हैं। डॉ प्रशांत कोडगिरे के नेतृत्व में...