SSCA इंटर स्कूल ड्राइंग कंपीटिशन में महामाया स्कूल ने जीते 7 मेडल, मिला चांदी का सिक्का
संवाददाता नोएडा। सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट की ओर से नोएडा स्टेडियम में आयोजित 14वें इंटर स्कूल ड्राइंग कंपीटिशन में महामाया बालिका इंटर कॉलेज का दबदबा रहा. विश्व विक्लांग दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में महामाया के स्टूडेंट्स ने 7 मेडल जीते. सबसे ज्यादा मेडल हासिल करने पर महामाया की टीम को डॉक्टर चंद्रभान मेमोरियल सिल्वर कॉइन (चांदी का सिक्का) अवार्ड से सम्मानित किया गया. गुनगुनी धूप में स्टेडियम में हुए इस कंपीटिशन में सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने दिल्ली एनसीआर के 35 स्कूलों से आए करीब 450 बच्चों का स्वागत किया. इनमें स्कूल, एनजीओ, फाउंडेशन और मदरसे के छात्र-छात्रा शामिल थे. इसके साथ दिव्यांग बच्चों ने भी प्रतियोगिता में अपनी मेधा का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और महामाया बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल छाया जैन ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्धघाटन किया. प्रतियोगिता में पहली से 12वीं क्लास तक के बच्चों के लिए कुल 4 श्रेणियां रखी गई थीं. कैटेगरी ए (पहली-दूसरी क्लास) में न्यू लाइट पब्लिक स्कूल का जलवा रहा...