संदेश

Health and social लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गरीब और जरूरतमंदों के लिए नोएडा लोकमंच की बड़ी पहल , नेत्र चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए मात्र ₹30 का पंजीकरण शुल्क

चित्र
नोएडा:नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं अत्यंत कम लागत पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दवा बैंक में नई स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नेत्र चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा सेवाएं 8 जून 2026 से प्रारंभ कर दी जाएंगी, जबकि इन सेवाओं का औपचारिक उद्घाटन (Formal Inauguration) 14 जून 2026 को किया जाएगा। नेत्र चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए मात्र ₹30 का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क के अंतर्गत मरीजों को प्रारंभिक जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। नेत्र चिकित्सा सेवाओं का संचालन तिरुपति आई सेंटर के सहयोग से किया जाएगा। तिरुपति आई सेंटर की संस्थापिका एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोहिता शर्मा के मार्गदर्शन में दो नेत्र चिकित्सक नियमित रूप से दवा बैंक में अपनी सेवा...

नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

चित्र
नोएडा नोएडा लोक मंच के स्वास्थ्य प्रकल्प निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र, सुमित्रा अस्पताल, सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए तथा एलवी कृष्णा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लगभग 200 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कैंप मे सुमित्रा हॉस्पिटल से टोटल 8 डॉक्टर तथा 8 स्टाफ की टीम शामिल रही।  कैंप में सामान्य रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं नेत्र विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर यह जानकारी भी साझा की गई कि दवा बैंक, सेक्टर-12 में अब दो पूर्णतः कार्यशील डेंटल चेयर तथा आधुनिक नेत्र जांच उपकरण उपलब्ध हैं। संस्था को विश्वास है कि शीघ्र ही रियायती सेवा शुल्क प...

*नोएडा,यमुना पर भारी पड़ी ग्रेटर नोएडा की दरियादिली*

चित्र
************  _-राजेश बैरागी-_  यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अंततः अपने 700 सफाईकर्मियों को ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर दीपावली बोनस के तौर पर ₹14500/- देने की बात मान ली है। इसके साथ ही पिछले लगभग 10 दिनों से यमुना प्राधिकरण और उसके सफाईकर्मियों के बीच चला आ रहा गतिरोध टूट गया।कल से सभी सफाईकर्मी वापस काम पर लौट जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सैकड़ों सफाईकर्मी आज बुधवार को सुबह से ही प्राधिकरण मुख्यालय पर जमा होकर धरना प्रदर्शन करने लगे थे। उनके नेता संजय ढकोलिया ने बताया कि नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों ने अपने सफाईकर्मियों को ₹14500/- का दीपावली बोनस दिया है। परंतु यमुना प्राधिकरण ने अभी तक बोनस देना स्वीकार नहीं किया है। दोपहर बाद प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सफाईकर्मियों के साथ वार्ता की और एक सप्ताह में नोएडा ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर बोनस देने के मुद्दे पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने आंदोलन वापस लेने और कल से काम पर वापस लौटने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि सर्वप्र...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत महिलाओं के लिए सेक्टर 122 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

चित्र
 55 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में शुरू हुए “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत एनजीओ “स्वयंसिद्धा” द्वारा सेक्टर-122 की आवासीय कल्याण संगठन के सहयोग से महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तीन घंटे चले इस शिविर में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु गुप्ता द्वारा कुल 55 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेष रूप से वंचित वर्ग की महिलाओं की उपस्थिति रही। स्वयंसिद्धा की संयोजिका श्रीमती सुनीता शर्मा ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया, साथ ही उपस्थित महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड भी वितरित किए। स्वास्थ्य परीक्षण में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं बुखार की जांच हेरिटेज हॉस्पिटल सेक्टर-119 की मेडिकल टीम द्वारा की गई। साथ ही, जन औषधि केंद्र के डॉ. गिरीश शिशोधिया के सौजन्य से महिलाओं को मल्टीविटामिन, आयरन और विटामिन-D की नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में RWA सेक्टर-122 के अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ...

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता के लिए सेहर की लड़ाई जारी

  ब्रेकिंग स्टिग्मा वन माइल एट ए टाइम नई दिल्ली :  ब्रेकिंग स्टिग्मा वन माइल एट ए टाइम अभियान की परिकल्पना मानसिक बीमारी से पीड़ित सेहर हाशमी ने की थी, और इसमें सामाजिक कार्यकर्ता देव देसाई (गुजरात) और नाज़नीन शेख (महाराष्ट्र), फिल्म निर्माता समन्यु शुक्ला (मध्य प्रदेश) और स्नातक और उद्यमी महराजुद्दीन भट (कश्मीर) शामिल हुए। मानसिक बीमारी के साथ सेहर की लड़ाई लंबी और कठिन रही है। गंभीर नैदानिक अवसाद और बॉर्डरलाइन व्यक्तित्व विकार से पीड़ित होने के कारण, उसने कई चुनौतियों का सामना किया है, जिसमें अवसाद, आत्म-क्षति और हिंसक टूटने के चरण शामिल हैं। हालांकि, डॉ. अमित सेन, डॉ. राजीव मेहता जैसे अनुभवी मनोचिकित्सकों, अंकिता खन्ना और खिल्ली मारवाह जैसे चिकित्सकों और परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के शानदार सहायता समूह के सहयोग से, सहर और भी मजबूत और लचीली बन गई है। अभियान के उद्देश्य थे: - मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना - मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने पर युवाओं को पेशेवर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना - मानसिक बीमारी से प्रभावित लोगों के लिए एक सहायक व...