संदेश

Social and health लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*जहाँ मन शांत, वहाँ जीवन में प्रकाश* *सेक्टर-122, नोएडा में विश्व ध्यान दिवस सामूहिक रूप से भारतीये योग संस्थान द्वारा मनाया गया*

चित्र
नोएडा:आज सेक्टर-122, नोएडा में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर एक शांतिपूर्ण और प्रेरक सामूहिक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेक्टर के 50 से अधिक निवासियों ने एक साथ बैठकर मेडिटेशन किया और आंतरिक शांति का अनुभव किया। आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संक्षिप्त मौन और साँस आधारित ध्यान से की गई। प्रतिभागियों को सरल तरीके से वर्तमान क्षण में रहने और अपनी साँस के प्रति सजग होने का अभ्यास कराया गया। पूरे वातावरण में शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया गया। डॉ शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था— • तनाव भरी दिनचर्या में मानसिक शांति को बढ़ावा देना • लोगों को ध्यान की सरल और व्यावहारिक विधि से जोड़ना • समाज में सकारात्मकता, धैर्य और आपसी सौहार्द को मजबूत करना ध्यान के बाद उपस्थित लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ  व अनुभव साझा किए। कई प्रतिभागियों ने कहा कि— • “बहुत दिनों बाद मन इतना हल्का महसूस हुआ।” • “साँस पर ध्यान करने से भीतर शांति महसूस हुई।” • “सिर्फ़ कुछ मिनटों के ध्यान से तनाव कम हो ...

*नवरत्न फाउंडेशन्स* ने *मेजेस्टिक ऑटो लिमिटेड* के साथ पंजाब में बढ़ाए अपने सामाजिक सेवा के कदम

चित्र
आज का दिन नवरतन फाउंडेशन्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा जब नवरतन की टीम नोएडा से 312 किलोमीटर दूर, *चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी* के खूबसूरत परिसर में पहुंची। यहां, *मेजेस्टिक ऑटो लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत मारुति सुजुकी ईको वैन को शिव काँवड महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला के अध्यक्ष श्री राकेश सेंगर को सौंपा गया* हम सभी को श्री अनिल शर्मा, निदेशक, मेजेस्टिक ऑटो लिमिटेड के sngbयह वैन सौंपते समय एक *दिव्य अनुभूति* हुई, *राकेश संगर जी एक ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व हैं, जो अत्यंत सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए सालभर में लगभग 300 रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं*। उनके सामाजिक कार्य और कल्याणकारी गतिविधियाँ अनेकों रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हैं।,,*अब यह ईको वैन उन्हें और उनकी टीम को और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करने में सहायता करेगी।* इस अवसर पर नवरतन फाउंडेशन्स के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे, जिनमें अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुरंजन श्रीवास्तव, कार्यकारी सदस्य नीरज भटनागर, लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के महासचिव मनीष निगम जी और कायस्थ सभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष टी.पी. श्रीवास्तव शामिल थे। हम विंग कमा...

कायस्थ समाज द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 79 मरीजों ने करायी जांच

चित्र
 नोएडा : कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर तथा नोएडा लोकमंच द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 17 सितंबर रविवार को नोएडा दवा बैंक सेक्टर 12 में एक विशाल चिकित्सा तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 01बजे तक किया गया।  शिविर में सांसद डॉ महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया और शिविर में आए लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिंहा भी आये।अनेक कायस्थ सदस्यों के साथ वरिष्ठ कायस्थ एस सी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे व शिविर की सफलता के लिए सहयोग दिया। शिविर में कुल 79 मरीजों ने जांच करवाई।फिजिशियन, महिला रोग व  बाल रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी के लिए फिजियोथैरेपिस्ट तथा खून आदि की जांच के लिए भी टीम उपलब्ध रही।  नोएडा दवा बैंक के फिजिशियन डा राजेन्द्र प्रसाद, होम्योपैथ डा वर्षा दीक्षित ने भी मरीजों को सेवा दी। चिकित्सकों द्वारा बताई गई सभी दवाइयां दवा बैंक से निशुल्क वितरित की गईं। दवा बैंक नोएडा निवासियों के लिए निशुल्क दवा का एक केंद्र बन चुका है जहां पूरे शहर से लोग अपने घर में ब...