संदेश

Environment and social लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो वर्षों में रूफटॉप सोलर को अपनाने की रफ्तार बढ़ी, इच्छुक परिवारों में से 80% से अधिक ने बिजली बिल में आने वाली कमी को प्रमुख लाभ बताया

चित्र
  नई दिल्ली : इस साल गर्मी में भारत में बिजली की अधिकतम मांग (पीक पावर डिमांड) लगभग 270 गीगावाट (GW) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो बताता है कि घरों और पावर सिस्टम के लिए रूफटॉप सोलर (छतों पर लगने वाली सौर ऊर्जा) जैसे विकेंद्रीकृत अक्षय ऊर्जा स्रोत कितनी तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। 'काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर' (CEEW) के एक नए अध्ययन के अनुसार, रूफटॉप सोलर को लगाने के इच्छुक 81 प्रतिशत परिवारों ने इसे अपनाने के पीछे बिजली बिलों में कमी को मुख्य वजह बताया। अध्ययन में शामिल जिन परिवारों ने रूफटॉप सोलर को अपनाया है, उन्हें बिलों में भारी बचत का लाभ मिला है, और परिवारों ने बिजली बिलों में औसतन 71 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। अध्ययन का सुझाव दिया गया है कि चूंकि भारत ने रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में एक मजबूत गति हासिल कर ली है, इसलिए इसका अगला चरण भरोसा, वित्तीय विकल्पों की समझ, सरल प्रक्रियाओं और स्थानीय चैंपियंस के जरिए रूफटॉप सोलर की जागरूकता को इसे अपनाने में बदलने पर निर्भर करेगा। सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGY) की शुरुआत के बाद आवासीय रूफटॉप सोलर पर उपभो...

पक्षियों के कलरव से गूंजेगा नोएडा का सेक्टर 94

चित्र
अंतिम निवास में पक्षियों के लिए निर्मित बसेरों का शुभारंभ   नोएडा : नोएडा में आज 694 पक्षियों के लिए निर्मित बसेरों का शुभारंभ अंतिम निवास, सेक्टर-94 के प्रांगण में  किया गया। इस पक्षी निवास का निर्माण पक्षियों को सुरक्षित घर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकमंच द्वारा करवाया गया है। इस पुनीत कार्य को अशोक गेरा, दर्शन गेरा एवं सुरेन्द्र गेरा (सी-132, सेक्टर-9, नोएडा) द्वारा विधिवत निर्माण  कराया गया। शुभारंभ अवसर पर अशोक गेरा, दर्शन गेरा, मोहित गेरा, सुरेन्द्र गेरा, सुनील गदोक, महेश सक्सेना, विभा बंसल, लीका सक्सेना, आर.एन. श्रीवास्तव, जयश्री श्रीवास्तव, मुकुल बाजपेयी, अल्का चौहान, हर विलास जी, राजेन्द्र, सुभाष सिंगल, मुक्‍ता गुप्ता, आशु सक्सेना, एस.के. जैन, दिनेश, अनिल सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नन्दन प्रकाश, दीपक दावर, अरविन्द्र चौहान, विजय श्रीवास्तव, पंडित उदित नारायण मिश्रा, हरीश मिश्र,ias स्तुति कक्कड़, वेद प्रकाश गुप्ता, गिरजा सिंह, लुबना, गौरव दुबे,रूपेश सिंह, अशोक शर्मा, राकेश कुमार, रोबिन, सविता, सरिता, सुनील, पावन झा आदि गणमान्य लोग उपस्...