संदेश

Health. Social लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोक मंच द्वारा संचालित ‘दवा बैंक’ में सम्मान समारोह का आयोजन

चित्र
  नोएडा: अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर नोएडा लोक मंच के  फ्री दवा बैंक और स्वास्थ्य केंद्र ओ. ब्लॉक सेक्टर-12  में रोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स और टीम के सम्मान में लगभग ₹51,000 मूल्य की दवाएं, मोमेंटो और इनर व्हील क्लब द्वारा डॉक्टर्स और टीम के सम्मान में प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट  प्रदान की गईं साथ ही नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित ‘दवा बैंक’, ओ. ब्लॉक सेक्टर-12 में एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी क्लब दिल्ली के अध्यक्ष दीपक छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष कुशाग्र अवस्थी और संभव मेहरोत्रा, प्रिय उपाध्याय, रश्मि मैक्केर, मानसी मोहन और इनर व्हील क्लब की टीम श्रीमती मंजू सूद, श्रीमती आशु सक्सेना और श्रीमती श्रुत सहाय  ने हमारे समर्पित डॉक्टरों और मेडिकल टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा लगभग ₹51,000 मूल्य की नयी दवाएं दवा बैंक को प्रदान की गईं, साथ ही संस्था के डॉक्टरों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, इनर व्हील क्लब की ओर से हमारे डॉक्टरों की टीम को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सराहना की गई और कुछ आवश्यक दवाएं भी...

डॉक्टर दिवस पर लोक मंच द्वारा अस्पतालों को वितरित किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

चित्र
 नोएडा "अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर दिवस" के शुभ अवसर पर नोएडा की प्रमुख सामाजिक संस्था नोएडा लोक मंच (NGO) द्वारा नोएडा के छह प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। यह वितरण कार्यक्रम 1 जुलाई 2025, मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा लोक मंच कार्यालय से प्रारंभ हुआ। नोएडा लोक मंच द्वारा यह पहल उन चिकित्सकों और संस्थानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु की गई है, जो वर्षों से नोएडा वासियों को समर्पण और सेवा-भाव से स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं। संस्था ने इस अवसर पर डॉक्टरों के अथक परिश्रम, सेवा भावना और मानवता के प्रति योगदान को नमन किया। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व नोएडा लोक मंच के महासचिव श्री महेश सक्सेना ने किया। उनके साथ इस सेवा कार्य में संस्था की सक्रिय सदस्यों – श्रीमती लीका सक्सेना, विभा बंसल, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप वोहरा, कुशाग्र अवस्थी, राजेश्वरी त्यागराजन, इंद्रा चौधरी, मुकेश चंद शर्मा, लुबना, अलका चौहान, गौरव दुबे, राकेश कुमार और बिजेन्दर यादव ने भाग लिया। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त करने वाले छह चिकित्सा संस्थान इस प्रकार हैं: ...

सामाजिक मुद्दों पर चर्चा तथा वंचित समुदायों के उत्थान के लिए योजनाओं पर किया विचार

चित्र
  कासगंज जिला के नरौली गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुसुम पथरिया ने की बैठक आयुष्मान कार्ड कैंप की चर्चा कासगंज: समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुसुम पथरिया ने जिला कासगंज के नरौली गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व किया। इस बैठक में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रमुख सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की तथा वंचित समुदायों के उत्थान के लिए योजनाओं पर विचार किया। बैठक में शिक्षा को मुख्य विषय के रूप में रखा गया। डॉ. कुसुम पथरिया ने कहा कि शिक्षा एक मजबूत और समानता-युक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने नैतिक मूल्यों के महत्व को भी रेखांकित किया क्योंकि बच्चे ही भविष्य में समाज का स्वरूप तय करेंगे। उन्होंने अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता और फ्री ट्यूशन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देने की आवश...

राजस्थान के राधे लाल शर्मा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से हुए सम्मानित

चित्र
 *राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2024*  नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। श्रीमती मुर्मू ने देश भर से चयनित नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से चयनित कुल 15 नर्सिंग पेशेवरों में राजस्थान से  राधे लाल शर्मा को आज राष्ट्रपति भवन के सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार -2024 से सम्मानित किया। विदित है कि यह पुरस्कार मूलतः ब्रिटिश नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की नर्सिंग सेवाओं से प्रेरित है, जिन्होंने ( 1853 -1856) की क्रीमियन वॉर के दौरान जख़्मी लोगों का इलाज़ किया था। भारत में यह पुरस्कार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1973 में संस्थापित किया गया था। इन पुरस्कारों का प्राथमिक उद्देश्य पूरे भारत में नर्सों के उल्लेखनीय कार्यों को स्वीकार करना और उनकी सराहना करना है। यह पुरस्कार...

मेड्स के लिये स्वच्छ सेक्टर 122 पर सामुदायिक केंद्र में कार्यशाला का आयोजन

चित्र
 नोएडा  एचसीएल फाउंडेशन एवं *आरडब्ल्यूए, सेक्टर 122 नोएडा* के संयुक्त सहयोग से  सेक्टर 122  की महिला घरेलू सहायिकाओं के साथ *अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस* का आयोजन किया गया।  इस प्रोग्राम के दौरान घरेलू मेड को जो सेक्टर के विभिन्न घरों में कार्यरत है *स्वास्थ्य और खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन* पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।  आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि प्रोग्राम के दौरान घरेलू सहायिकाओं के साथ निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई। 1. घरेलू स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन सहित खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा। 2. स्वास्थ्य पहलुओं को शामिल करते हुए पोषण पर जागरूकता सत्र।  3. सहभागिता गतिविधि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।  4. प्रोग्राम के दौरान घरेलू सहायिकाओं को एसडब्ल्यूएम की सर्वोत्तम प्रथाओं से अवगत करवाया गया। 5. सिंगल उसे प्लास्टिक से मुक्ति के लिए सभी को जानकारी दी गई और प्रोग्राम के दौरान सभी को जूट के बने थैले/ बैग दिए गए ताकि सिंगल उसे प्लास्टिक से बचा जा सके। डॉ उमेश शर्मा ने ब...

औषधीय पौधों और पेड़ों से हरा भरा है योगदा आश्रम का दिव्य वातावरण

चित्र
  सच्चिदानंद वर्मा  नोएडा :  परमहंस योगानंद के नोएडा स्थित योगदा शाखा आश्रम में अनेक किस्म के चिकित्सीय पौधों, फूलों और पेड़ों को लगाया गया है जिसे कहीं और उगाना कठिन है क्योंकि उनके फलने फूलने के अनुकूल जलवायु सर्वत्र उपलब्ध नहीं है. यह गुरु की कृपा ही है कि यहां का वातावरण विभिन्न किस्म के औषधीय पौधे जैसे अजवाइन, पेड़ हर्र या हरीतकी, कैथा, सीता अशोक आदि से हरा भरा हुआ है. आज पाठकों को यहाँ लगे कुछ पौधों और पेड़ों से परिचय कराया जा रहा है. .  अजवाइन सूखे और बंजर क्षेत्रों में उगती है। यह मसाला मिस्र में पाया जाता है, लेकिन ईरान, भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों सहित दक्षिण और पश्चिम एशिया के कई अन्य हिस्सों में भी उगाया जाता है। भारत के भीतर गुजरात और राजस्थान ऐसे क्षेत्र हैं जो अजवाइन की खेती के लिए जाने जाते हैं।  कैथा (Kaitha). को कुछ लोग  वुड एप्पल नाम से भी जानते हैं. इस फल के सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल (Diabetes-Cholesterol) कंट्रोल में रहता है. इससे पाचन बेहतर रहती है और पाइल्स जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है. कैथा जिसे अंग्रेजी में वुड एप्पल क...

दिल्ली में दो दिवसीय अ. भा. वेद विज्ञान सम्मेलनका शुभारंभ

  वेद तार्किक, व्यवहारिक और यथार्थ भी हैं -श्री ओम बिरला अमृत काल भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान का कालखंड-श्री तोमर स्वामी चिदानंदजी, कृषि राज्य मंत्री श्री चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्रीश्री सत्यपाल सहित गणमान्यजन शामिल नई दिल्ली ;, विश्व वेद परिषद् एवं परमार्थ निकेतन के तत्वावधान में आयोजित दो दिनीवेद विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ आज लोक सभा अध्यक्ष  ओम बिरलाके मुख्य आतिथ्य तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में व स्वामी चिदानंद सरस्वती, कृषि राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह सहित अन्य गणमान्यजन की उपस्थितिमें हुआ। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि वेद सिर्फ ग्रंथ नहीं हैं , बल्कि हमारी संस्कृति है । वेद तार्किक है, व्यवहारिक है और वेद यथार्थ भी है, जो आज दुनियाभर के लिए अनुसंधान का केंद्र बन चुके हैं।       मुख्य अतिथि  बिरला ने कहा कि वेद की जितनी व्याख्या की जाएं, कम है। वैज्ञानिकों ने भी माना है कि जो कुछ भी विज्ञान में है, वह वेद के कारण है। उस समय ऋषि-मुनियों...

लायंस क्लब नोएडा ने लगाया विशाल मोतियाबिंद शिविर

चित्र
  नोएडा  लायंस क्लब नोएडा द्वारा आंखों की मुफ्त जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कैंप का आयोजन आज 22 जनवरी  को ग्राम सदरपुर के बरात घर में आयोजित किया गया।  कैंप में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक लोगों ने आंखों की जांच करवाई। जरूरतमंद लोगों को यथार्थ हॉस्पिटल के सौजन्य से सभी मरीजों की शुगर जांच तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इसके बाद मरीजों की आंखों की जांच की गई और उनके आंखों के व्याधि के अनुसार दवाई दी गई। जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की के लिए पाया गया उनको लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद के चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद पहुंचाने का प्रबंध लायंस क्लब नोएडा द्वारा किया गया।  इस कैंप में 109 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें से 21 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए जिन्हें आज ही गाजियाबाद में लायंस आई हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। कल इनका ऑपरेशन होने के उपरांत इनको वापस नोएडा पहुंचा दिया जाएगा। कैंप में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में सहयोग दिया तथा मरीजों का मार्गदर्शन करते देखे गए। कैंप में अध्यक्ष ला रचना यादव, कोषाध्यक्ष ला दी...

India ranks 132 on the Human Development Index as global development stalls

चित्र
9 out of 10 countries fall backward in human development in the face of multiple crises like COVID-19, the war in Ukraine, and dangerous planetary changes   For the first time, Human Development has declined for two years in a row, with 90 percent of countries registering a decline in their HDI value in 2020 or 2021   The world must jolt itself out of its global paralysis to secure the future of people and the planet by rebooting its development trajectory.   New Delhi, September 8, 2022 : India ranks 132 out of 191 countries and territories on the 2021/22 Human Development Index, tracking the global decline in human development. Ninety percent of countries have registered a reduction in their Human Development Index (HDI) value in 2020 or 2021, reversing much of the progress toward the Sustainable Development Goals.   Human Development - a measure of a nation’s health, education, and average...