संदेश

Science and health लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो में दिखेगी जैव प्रौद्योगिकी की उपलब्धियाँ

चित्र
 न ई दिल्ली(इंडिया साइंस वायर): कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान कोविड-19 से लड़ने के लिए बेहद कम समय में वैक्सीन का निर्माण, और उसके लिए वैश्विक मान्यता हासिल करके भारत के जैव प्रौद्योगिकी उद्योग ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। हरित क्रांति से लेकर कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने तक जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। अब जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप इनोवेशन सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का एक नया मंत्र बनकर उभर रहा है। आगामी 09-10 जून को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो-2022 में इसकी झलक देखने को मिल सकती है।  स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) से सम्बद्ध जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बाइरैक) द्वारा बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो आयोजित किया जा रहा है। भारत के बायोटेक क्षेत्र की प्रगति में बाइरैक के सक्षम प्रयासों के 10 साल पूरे होने का उत्सव मनाने के लिए यह बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो आयोजित किया जा रहा है।  बाइरैक द्वारा समर्थित 75 सफल...