हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां, नोएडा लोक मंच ने शुरू किया दूसरा सिलाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण केंद्र
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, बच्चियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास नोएडा: समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था नोएडा लोक मंच ने बेटियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने शिक्षा प्रकल्प के अंतर्गत दूसरे सिलाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। *“हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर* ” की भावना के साथ शुरू किया गया यह केंद्र गढ़ी-चौखंडी, सेक्टर-68, नोएडा स्थित संस्कार अध्ययन केंद्र में संचालित होगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। संस्था का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चियों को ऐसे कौशल भी प्रदान किए जाने चाहिए, जिनके माध्यम से वे आत्मनिर्भर बनकर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। प्रशिक्षण केंद्र में बच्चियों को सिलाई एवं ब्यूटिशियन का व्यावहारिक *प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 2:30 बज...