मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए रेल पटरियों की फ्लैश बट वेल्डिंग शुरू
नई दिल्ली : बुलेट ट्रेन परियोजना के गुजरात हिस्से में ट्रैक निर्माण कार्य की प्रक्रिया चल रही है। सूरत और आणंद के पास ट्रैक निर्माण बेस (टीसीबी) स्थापित किये गए हैं । वायडक्ट पर 200 मीटर लंबे पैनल बनाने के लिए रेल की फ्लैश बट वेल्डिंग शुरू हो गई है। परियोजना के लिए सूरत और वडोदरा में 35,000 मीट्रिक टन से अधिक रेल और ट्रैक निर्माण मशीनरी के चार सेट (04) प्राप्त हुए हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में जापानी शिंकानसेन ट्रैक प्रणाली पर आधारित बैलास्टलेस ट्रैक की जे-स्लैब ट्रैक प्रणाली होगी। यह पहली बार है, जब भारत में जे-स्लैब बैलास्टलेस ट्रैक प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। ट्रैक निर्माण की पूरी प्रक्रिया जापानी विनिर्देशों के अनुसार विशेष रूप से डिजाइन और निर्मित अत्याधुनिक मशीनों के साथ मशीनीकृत है। मशीनों में रेल फीडर कार, ट्रैक स्लैब बिछाने वाली कार, कैम बिछाने वाली कार और फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन शामिल हैं, जिनका उपयोग ट्रैक निर्माण कार्यों के लिए किया जाएगा। ट्रैक बिछाने से संबंधित कार्यों के निष्पादन की कार्यप्रणाली को समझने के लिए, विभिन्न मॉड्यूलों पर भ...