संदेश

Ministry लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत ने उर्वरक उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड

  आत्म-निर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़कर 283.74 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो गई सरकार ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना के माध्यम से फॉस्फेट और पोटैशियम (पीएंडके) उर्वरकों की आपूर्ति को दुरूस्त किया नई दिल्ली।भारत सरकार ने घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाकर और कच्चे माल की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करके उर्वरक क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया एस. पटेल ने बताया कि नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 और 7 अक्टूबर, 2014 को इसके संशोधन के तहत छह नई यूरिया इकाइयां स्थापित की गई हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की चार संयुक्त उद्यम इकाइयां और निजी कंपनियों की दो इकाइयां शामिल हैं। इन इकाइयों ने मिलकर यूरिया उत्पादन क्षमता में 76.2 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एलएमटीपीए) की वृद्धि की है, जिससे कुल स्वदेशी क्षमता 2014-15 में 207.54 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष से बढ़कर 2023-24 में 283.74 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो गई है। इसके अलावा, नाम...

राज्यसभा में प्रधानमंत्री का वक्तव्य: किसानों और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सरकार आश्वस्त

चित्र
  आगामी बुवाई सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां  नई दिल्ली । राज्य सभा में आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 के दौरान जिस प्रकार विशेषज्ञों और एम्पॉवर्ड ग्रुप्स का गठन किया गया था , उसी तर्ज पर सरकार ने हाल ही में 7 नए एम्पॉवर्ड ग्रुप्स का गठन किया है। ये समूह सप्लाई चेन , पेट्रोल-डीजल , उर्वरक , गैस तथा महंगाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित और दीर्घकालिक रणनीतियों के तहत कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि साझा प्रयासों के माध्यम से देश वर्तमान परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकेगा। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि आगामी बुवाई सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि किसानों पर किसी भी प्रकार के संकट का बोझ न पड़े। उन्होंने देश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर चुनौती के समाधान के लिए सरकार उनके साथ मजबूती से खड...

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत मल कीचड़ प्रबंधन के नवीन मॉडलों पर प्रदेशों के साथ वार्ता

चित्र
जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने एसबीएम (जी) के अंतर्गत समुदाय-नेतृत्व वाली एफएसएम पहलों की सराहना की; व्यापक और टिकाऊ ग्रामीण स्वच्छता समाधानों का आह्वान किया नई दिल्ली:जल शक्ति मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत देश में लागू किए जा रहे मल कीचड़ प्रबंधन (एफएसएम) के विभिन्न मॉडलों पर चर्चा करने के लिए 6 जनवरी  को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न जिलों के साथ एक आभासी संवाद का आयोजन किया। इस संवाद की अध्यक्षता  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने की। जल शक्ति राज्य मंत्री  वी. सोमन्ना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव  अशोक के.के. मीना और संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक, एसबीएम (जी), सुश्री ऐश्वर्या सिंह ने भी संवाद में भाग लिया। जिला कलेक्टर, जिला पंचायत प्रमुख, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, पंचायत सदस्य, राज्य मिशन निदेशक और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नोडल विभागों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस संवाद में शामिल हुए। इस संवाद का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से सफल और विस्तार योग्य एफएसएम मॉडल साझा करना, एफएसएम के विभिन्न पहलुओं प...

सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विमानन क्षेत्र की चुनौतियों को किया उजागर

चित्र
  महँगी हवाई यात्रा पर लोकसभा में गूंज          नालंदा ,  भागलपुर और पटना के निकट एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की की मांग को भी जोरदार ढंग से उठाया ·        नई दिल्ली   । लोकसभा में सारण सांसद एवं पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी ने भारतीय विमानन क्षेत्र में हवाई किराए में अनियंत्रित वृद्धि ,  बुनियादी ढाँचे की कमियाँ और नियामक तंत्र की अक्षमता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। श्री रूडी ने बिहार में नालंदा ,  भागलपुर और पटना के निकट एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आवश्यकता को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे राज्य में हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ,  उन्होंने प्रधानमंत्री को नागरिक विमानन क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल आने वाले समय में देश के आर्थिक विकास और हवाई यात्रा की सुलभता के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। श्री रूडी ने कहा कि भारत का विमानन क्षेत्र पिछले दो दशकों में तेजी से बढ़ा है ,  लेकिन...