संदेश

Entertainment.Social and religious लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

चित्र
*भक्ति, एकता और परंपरा का संगम — हमारा सेक्टर 122!”* नोएडा: सेक्टर 122 में गोवर्धन पूजा का आयोजन इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन वातावरण को जीवंत कर दिया। आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षण का केंद्र रही गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी, जिसका निर्माण *श्रीमती सोनू कैलाशी* द्वारा पारंपरिक विधि से किया गया। झांकी ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि पूजन कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनू कैलाशी ने उपस्थित जनसमूह को गोवर्धन पूजा के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी और यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं कृषि के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। भजन-कीर्तन, दीप प्रज्वलन और प्रसाद वितरण के साथ पूरा माहौल भक्तिमय और आनंददायक रहा। महिलाओं, बच्च...

छठ पर्व: भक्ति के रस में डूबी एक लोकवंदना

चित्र
- लेखिका: विजया भारती (लोक गायिका) कई नए गीतकार भी छठ गीतों को अपने ढंग से लिख व गा रहे हैं। परंतु मैं समझती हूं कि पारंपरिक गीतों से जुड़ी आस्था और भक्ति को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर गाए जाने वाले लोकगीत पवित्रता की सीमा में ही रहें तो उनके माध्यम से छठ पर्व और छठ गीतों की गरिमा बची रहेगी। लोक आस्था का महापर्व ,  छठ पर्व मेरा सबसे प्रिय पर्व है। इसलिए भी क्योंकि छठ लोक का पर्व है और यह अपने भीतर पौराणिकता, धार्मिकता ,  लोक संस्कृति ,  और प्रकृति की आराधना का अनोखा संगम समेटे हुए है। इस पर्व में सूर्यदेव की पूजा के माध्यम से हम अपनी जड़ों से जुड़ते हैं ,  अपनी आस्थाओं को पोषित करते हैं। यह पर्व सिर्फ पूजा नहीं ,  बल्कि यह ईश्वर के प्रति लोक आस्था के जनज्वार जैसा है ,  जो पीढ़ियों से हमें विरासत में मिला है। जब भी छठ का समय आता है ,  मानो मेरे अंदर एक अलग ऊर्जा और उल्लास का संचार हो जाता है। यह पर्व हमारी लोक संस्कृति और पहचान का वह हिस्सा, वह अहसास है जो मुझे मेरे पूर्वजों ,  मेरे गांव और हमारे सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ता है। हम बिहा...

छठ पर्व यानी बड़का परब

चित्र
  लेखिका विजया भारती (लोक गायिका)  भगवान सूर्यदेव की पूजा-आराधना का पवित्र एवं प्राचीन पर्व छठ आज भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा दुनिया के उन तमाम देशों में लोक आस्था के महापर्व के रूप में स्थापित हो चुका है जहां भारतीय खासकर उत्तर भारत के लोग निवास करते हैं। भारतीय लोक संस्कृति में सबसे ज्यादा भक्ति भाव, नेम धर्म और पवित्रता के साथ मनाये जाने वाले इस छठ पर्व के अवसर पर गाये जाने वाले भक्ति गीत ही लोकगीत बनकर प्रचलित हो गये। घरों, घाटों और गांवों-चौबारों में पहले से प्रचलित इन छठ गीतों को सर्वप्रथम आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों से सुनकर लोग अभिभूत हुए और इनको बड़ा विस्तार और लोकप्रियता मिली। बाद में ये दूरदर्शन, मंचों और फिर संगीत कंपनियों से होते हुए निजी चैनलों और आज यू-ट्यूब आदि सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व स्तर तक लोकप्रिय हो गये हैं। छठ पर्व बिहारियों की पहचान है। उनका सबसे बड़ा पर्व है, उनकी संस्कृति है। इसीलिए छठ पर्व बिहार में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला सूर्योपासना का यह हिन्दू पर्व छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा...

सेक्टर 122 में श्रीकृष्ण के छठी पर भंडारे एवं भजन कीर्तन

चित्र
    श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण भजन-कीर्तन से कृष्णमय हुआ सेक्टर 122 नोएडा : सेक्टर 122 में आज  श्रीकृष्ण के छठी पर भंडारे एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बच्चे, युवा महिलाएं व बुजुर्ग सभी कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए. आवासीय संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद छठी मनाई जाती है.श्रीकृष्ण  ने जन्म के 6 दिन के अंदर पूतना का वध कर दिया था, जिसके बाद मां यशोदा ने कान्हा की छठी मनाई.इसी वजह से हर साल जन्माष्टमी के 6 दिन बाद लड्डू गोपाल जी की छठी का पर्व मनाया जाता है.धार्मिक मान्यता के अनुसार, कृष्ण छठी के दिन यदि माताएं इस कथा को सुनती हैं या पढ़ती हैं, तो इससे उनके संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.साथ ही लंबी उम्र का भी वरदान मिलता है. .

रक्षा बंधन उत्सव देश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया

चित्र
नई दिल्ली: रक्षा बंधन का त्योहार देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के प्यार और स्नेह का यह विशेष बंधन मनाने के लिए भाई-बहन एकत्रित हुए। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार और सुरक्षा के वचन देकर इस पवित्र त्योहार को और भी खास बनाया। बाजारों में रंगीन राखियों और उपहारों की चमक देखते ही बनती थी। यह प्राचीन त्योहार, जो भाई-बहन के बीच के अप्रतिबंधित प्रेम और स्नेह का प्रतीक है जो भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन गया है। यह परिवार के बंधन को मजबूत करने और एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को फिर से स्थापित करने का दिन है। इस शुभ अवसर पर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भाई-बहन के प्यारे पलों की तस्वीरों और संदेशों से भर गए। #रक्षाबंधन हैशटैग दिन भर चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने अपनी कहानियां और अनुभव साझा किए । एक विशेष पहल में, कई संगठन और एनजीओ ने वंचित बच्चों और अनाथों के साथ रक्षा बंधन मनाने के लिए कदम बढ़ाते हुए उपहार और मिठाई वितरण समारोह आयोजित किया जिसके फलस्वरूप बच्चों ...

बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024, रूडा क्रॉफ्ट मेले का भी किया जा रहा आयोजन

चित्र
  * रूडा क्रॉफ्ट मेला  11 अगस्त  तक रहेगा जारी* * गायक सवाई भट्ट ने सांस्कृतिक संध्या में दी प्रस्तुति*  नई दिल्ली राजस्थानी तीज उत्सव 2024 में संस्कृति, परंपरा और शिल्प कौशल का भव्य आयोजन आज नई दिल्ली के पंडारा रोड स्थित बीकानेर हाउस में एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन एक सप्ताह तक चलने वाले रूडा क्रॉफ्ट मेले की शुरुआत है। 11 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में राजस्थान की उत्कृष्ट कला और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। तीज उत्सव में पारंपरिक संगीत, नृत्य और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाले प्रदर्शन शामिल रहेंगे। इस संध्या में विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों ने अपनी उपस्थिति और प्रदर्शन से उत्सव के माहौल को और बेहतर बना दिया। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त श्री सुधांश पंत ने इस आयोजन के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "रूडा क्रॉफ्ट मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि राजस्थान के शिल्पकारों के कौशल और रचनात्मकता का उत्सव है। यह उन्हें एक व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और आजीविका को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्...

श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन, नगरवासियों ने जगह-जगह किये स्वागत

चित्र
    नोएडा।श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर -62  के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पंचम दिन भगवान श्रीराम की बारात एवं शोभायात्रा सेक्टर  20   के हनुमान मंदिर से एस एम गुप्ता ,  सुधीर पोरवाल ,  शांतनु मित्तल , राकेश   कुमार ,  मनोज   गोयल ,  मुकेश   गर्ग ,  एडवोकेट   मनोज   गुप्ता ,  बजरंगलाल   गुप्ता ,  संदीप   पोरवाल   एवं   प्रवीण   गोयल के संयोजन में बड़े धूम धाम से निकाली गयी। समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ,  अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सेक्टर  20  से निकली भगवान श्रीराम की बारात सैकङों की संख्या में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगा कर वाता वरण को राममय कर दिया।   ढोल ,  बेंड बाजे ,  घोड़ों  ,  रथों के साथ निकली राम बारात का जगह जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया । भगवान गणेश  ,  ब्रहमा ,  शंकर ,  राम ,...