सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा



*भक्ति, एकता और परंपरा का संगम — हमारा सेक्टर 122!”*

नोएडा: सेक्टर 122 में गोवर्धन पूजा का आयोजन इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन वातावरण को जीवंत कर दिया।

आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षण का केंद्र रही गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी, जिसका निर्माण *श्रीमती सोनू कैलाशी* द्वारा पारंपरिक विधि से किया गया। झांकी ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

उन्होंने बताया कि पूजन कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनू कैलाशी ने उपस्थित जनसमूह को गोवर्धन पूजा के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी और यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं कृषि के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

भजन-कीर्तन, दीप प्रज्वलन और प्रसाद वितरण के साथ पूरा माहौल भक्तिमय और आनंददायक रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लेकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर *श्रीमती रामेश्वरी देवी, श्रीमती भारती,  वीरपाल यादव, नरेश बंसल,  ब्रह्मदत्त शर्मा,  आकाश अग्रवाल,  पिंटू यादव, मानसी* सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन