संदेश

Election लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वोटर लिस्ट की आख़िरी घड़ी BLO और वोटर की लुका-छिपी

चित्र
मनोवैज्ञानिक डॉ उमेश शर्मा का विश्लेषण नोएडा। सेक्टर 122 के आवासीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष और देश के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ उमेश शर्मा ने वोटरर लिस्ट के सर्वेक्षण की आखरी घड़ी में आम जनता और बीएलओ की जो मनोस्थिति होती है उसका बड़ा ही सूक्ष्म ढंग से विश्लेषण किया है। उनके अनुसार वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) के समय में जो स्थिति बनती है, वह बिल्कुल परीक्षा की अंतिम घड़ी जैसी है। इसमें तीन तरह की मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलरही हैं 1. आख़िरी समय का दबाव  जैसे छात्र पढ़ाई पूरे साल नहीं करते, पर परीक्षा से ठीक पहले घबराकर दौड़ने लगते हैं, वैसे हीदृ ऽ वोटर आख़िरी दिनों में नाम जोड़ने/सुधारने के लिए भागते हैं ऽ BLO अंतिम दिनों में रिकॉर्ड पूरा करने के लिए इससे तनाव, जल्दबाज़ी और चिड़चिड़ाहट स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। 2.बचने की मनोवृत्ति कुछ लोग वोट बनवाने में रुचि नहीं लेते, क्योंकि ऽ काम बोझ लगता है ऽ सोचते हैं कि “क्या फ़र्क पड़ेगा” ऽ या सरकारी प्रक्रिया को झंझट समझते हैं इसे मनोविज्ञान में Avoidance Tendency कहा जाता है,लोग ऐसे कामों से बचते हैं ज...

डॉ उमेश शर्मा ने किया मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ निरीक्षण में आ रही समस्याओं को उजागर

चित्र
 इन समस्याओं के हल के लिए अपना बहुमूल्य सुझाव भी दिया जिला प्रशासन को  नोएडा। सेक्टर 122 के आवसीय कल्याण संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने नोएडा के मतदाताओं की मतदाता सूची विशेष निरीक्षण में आ रही समस्याओं केा पूरजार ढंग से उठाया है तथा इन समस्याओं के हल के लिए अपना बहुमूल्य सुझाव भी जिला प्रशासन को दिया है। डॉ शर्मा ने सेक्टर 122 की जनसंख्या और संरचना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए  बताया कि सेक्टर 122 में लगभग 2000 परिवार निवास करते हैं। सेक्टर के भीतर मात्र 2 मतदान बूथ (613 एवं 614) स्थित हैं। सेक्टर 122 के मतदाता 14 अलग-अलग बूथों में विभाजित हैं। परिणामस्वरूप निवासियों को 14 अलग बीएलओ से संपर्क करना पड़ रहा है, जो अत्यंत अव्यवस्थित एवं असुविधाजनक है। सेक्टर के अंदर तैनात 2 बीएलओ से पर्याप्त संपर्क हो पा रहा है और वे अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं। परंतु बाकी 12 बूथ (जो सेक्टर के बाहर स्थित हैं जैसे मिलेनियम स्कूल, पर्थला स्कूल, जनता फ्लैट, श्रमिक कुंज आदि) क ेबीएलओ तक मतदाताओं की पहुँच कठिन है। इससे सत्यापन कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के न...

राहुल गांधी के भ्रामक आरोपों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में आरपीआई (आ.) ने दर्ज करायी शिकायत

  • आदिलाबाद लोकसभा के निर्मल क्षेत्र में 5 मई को राहुल गांधी द्वारा दिए बयान के विरोध में आरपीआई ने निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत भेजकर विधिसम्मत कार्यवाही करने की मांग एस एन वर्मा  नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कांग्रेस नेता  राहुल गांधी द्वारा देश में आरक्षण हटाए जाने के भ्रामक प्रचार, बयानबाजी एवं तथ्यहीन आरोप के विरोध में भारत निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत भेजकर विधिसम्मत कार्यवाही करने की मांग की। श्री आठवले ने दावा किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढाने का काम कर रहे हैं और बाबासाहेब के सपनों का भारत निर्माण करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। श्री आठवले ने यह भी कहा कि विगत दस वर्षों में एनडीए की सरकार ने एससी, एसटी, ओबीसी सहित समाज के वंचित, शोषित व अन्य वर्ग के लोगों के कल्याण व उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग को दर्ज करायी गयी शिकायत में आरपीआई(आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कह...

लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में सबसे अधिक प्रलोभन संबंधी सामग्री जब्त

ईसीआई ने धनबल पर नकेल कसी, 1 मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये जब्त एस एन वर्मा नयी दिल्ली। लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में, 2024 के आम चुनावों के दौरान, निर्वाचन आयोग देश में अब तक की सबसे अधिक प्रलोभन संबंधी सामग्री जब्त करने की ओर अग्रसर है। 18वीं लोकसभा के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले धनबल के खिलाफ निर्वाचन आयोग के संघर्ष की दृढ़ता के साथ प्रवर्तन एजेंसियों ने 4650 करोड़ से अधिक रुपये की रिकॉर्ड जब्ती की। यह 2019 में पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान जब्त किए गए 3475 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि है। गौरतलब है कि 45 प्रतिशत जब्ती ड्रग्स और नशीले पदार्थों की है, जिन पर आयोग का विशेष ध्यान है। यह जब्‍ती व्यापक योजना बनाने, सहयोग बढ़ाने और एजेंसियों की सम्मिलित निवारण कार्रवाई, सक्रिय नागरिक भागीदारी और प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग से संभव हुई है। अधिक राजनीतिक वित्तपोषण के अलावा काले धन का उपयोग और उसका सटीक खुलासा, विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों में अधिक साधन संपन्न पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में समान अवसर को बिगाड़ सकता है। यह बरामदगी लोकसभा चुनाव को प्रलोभन और चुनावी कदा...

कालिंदी कॉलेज में 57वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

चित्र
 नई दिल्ली  :  कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में 57 वां   वार्षिक  दिवस   एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. बालमुकुंद पांडे य , संगठन सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना,  नई   दिल्ली   इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,    अनूप लाठर ,   जनसंपर्क अधिकारी एवं चेयरपर्सन सांस्कृतिक परिषद ,   दिल्ली विश्वविद्यालय ,  नई   दिल्ली , डॉ. आलोक कुमार  मिश्रा , जॉइंट सेक्रेटरी, भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं अनिल गुप्ता, प्रान्त  का रवाह, दिल्ली प्रान्त, आरएसएस, वशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल  रहें। इस कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह 10.30 बजे कॉलेज की प्राचार्या मीना चारंदा और अन्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, उसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके उपरांत कॉलेज की प्राचार्य  प्रो . डॉ. मीना चरान्दा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।  इस कार्यक्रम में कॉलेज की मैगजीन “प्रवाह” तथा एकेडमिक जर्नल का प्रमोचन भी किया गया। मुख्य अत...