संदेश

.Social and health लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

चित्र
*फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत* *नोएडा:आम जन,बुजुर्गों और जरूरतमंदों को घर बैठे सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नोएडा लोक मंच के निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र तथा फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ किया। इसके तहत *अब मात्र ₹30 में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन* की सुविधा उपलब्ध होगी। शुक्रवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15, नोएडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, जिसमें नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के माध्यम से *मात्र 30 रुपये में 24 घंटे ऑनलाइन अनुभवी चिकित्सकों से वीडियो के माध्यम से परामर्श* उपलब्ध कराने की पहल की गई है। *फेलिक्स हॉस्पिटल के सी.एम.डी. डॉ. डी. के. गुप्ता ने* बताया कि अस्पताल की ओर से *24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श उपलब्ध* रहेगा। *आपातकालीन स्थिति में 15–20 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे संचालित फार्मेसी से दवाएं 15% छूट...

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों की मनमानी पर तत्काल कार्रवाई की मांग

चित्र
  नोएडा। दिल्ली एवं नोएडा के अनेक अस्पतालों द्वारा आयुष्मान भारत कार्डधारकों को उपचार देने से मना किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह कहना है डॉ उमेश शर्मा का  जो इस  समस्या का पिछले दिनों भुक्तभोगी रहे हैं। मालूम हो कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। किंतु जब सूचीबद्ध अस्पताल ही विभिन्न बहाने बनाकर आयुष्मान कार्ड को अमान्य बताने लगें या मरीजों को उपचार से वंचित करें, तो यह योजना की मूल भावना के साथ अन्याय है।  देश के प्रसिद्ध मनोवैज्ञनिक और सेक्टर 122 के आवासीय कल्याण संगठन के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि इस स्थिति का सबसे अधिक दुष्प्रभाव वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ रहा है। जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक और मानसिक दबाव भी झेलना पड़ रहा है। गंभीर बीमारी की अवस्था में अस्पतालों के चक्कर काटना, उपचार के लिए अजस में रहना और अपनी जमा-पूंजी खर्च करने को मजबूर होना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने सरकार एवं स...

नोएडा लोकमंच की नई स्वास्थ्य पहल: मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच एवं 100 रुपये में दंत उपचार की सुविधा

चित्र
नोएडा। नोएडा शहर के सेक्टर-12 स्थित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। जहां बढ़ते स्वास्थ्य व्यय आमजन की चिंता का विषय बने हुए हैं, वहीं नोएडा लोकमंच के स्वास्थ्य प्रकल्प ने एक अनूठी पहल करते हुए मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच तथा मात्र 100 रुपये में दांत भरवाने अथवा निकलवाने की सुविधा प्रारंभ की है। यह सेवा केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है। इस सेवा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद व्यक्ति तक न्यूनतम लागत पर पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा लोकमंच पिछले तीन दशकों से गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना...