निर्भय राज को कुलपति ने यूपी और भाषा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए किया सम्मानित




ताइवान में जीता था स्वर्ण पदक

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के एमबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र निर्भय राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 24 से 26 अक्तूबर 2025 तक ताइपाई शहर (ताइवान) के ताइपे अरेना स्टेडियम में आयोजित नवीं विश्व ताई ची प्रतियोगिता में भाग लेकर पुश हैंड (Push Hand) इवेंट के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

इस प्रतियोगिता में दो प्रमुख श्रेणियाँ थीं — ताई ची और पुश हैंड। निर्भय राज ने पुश हैंड स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार मुकाबलों में से पहले जापान और दूसरे मलेशिया के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपने विरोधी के संतुलन को तोड़ते हुए अंकों के आधार पर नॉकआउट मुकाबले जीतने होते हैं।

निर्भय राज वर्ष 2021 से स्थानीय ड्रैगन एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट में श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के संरक्षण में पुश हैंड का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी वर्ष जनवरी माह में हैदराबाद में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई थी।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने निर्भय राज को बधाई देते हुए कहा, हमारे विश्वविद्यालय के छात्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। निर्भय राज ने यह सिद्ध किया है कि समर्पण और अनुशासन से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय परिवार उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।” भाषा विश्वविद्यालय परिवार ने निर्भय राज की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन