पटवाई, रामपुर (यूपी) में देश का पहला "अमृत सरोवर"

 रामपुर (यूपी: देश के पहले "अमृत सरोवरका उद्घाटन आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेताराज्य सभामुख्तार अब्बास नकवी एवं उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पटवाईरामपुर में किया गया।

इस अवसर पर श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पटवाईरामपुर में यह आकर्षक "अमृत सरोवरतैयार हुआ है।

श्री नकवी ने कहा कि बहुत ही कम समय में इस भव्य "अमृत सरोवरका शुभारम्भ होने में आम जनों की सहभागिताग्रामीणों का सहयोग, ग्राम पंचायत एवं जिला प्रशासन की मुस्तैदी महत्वपूर्ण रही है।

श्री नकवी ने कहा कि अपने पिछले "मन की बातकार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पटवाईरामपुर में बने इस "अमृत सरोवरका उल्लेख किया था।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने "मन की बातमें कहा, "मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि अमृत सरोवर का संकल्प लेने के बाद कई स्थलों पर इस पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। मुझे यूपी के रामपुर की ग्राम पंचायत पटवाई के बारे में जानकारी मिली है। वहां पर ग्राम सभा की भूमि पर एक तालाब थालेकिन वोगंदगी और कूड़े के ढेर से भरा हुआ था। पिछले कुछ हफ्तों में बहुत मेहनत करकेस्थानीय लोगों की मदद सेस्थानीय स्कूली बच्चों की मदद सेउस गंदे तालाब का कायाकल्प हो गया है। अबउस सरोवर के किनारे रिटेनिंग वालचारदीवारीफ़ूड कोर्टफव्वारे और लाइटिंग भी  जाने क्या-क्या व्यवस्थायें की गयी है। मैं रामपुर की पटवाई ग्राम पंचायत कोगांव को लोगों कोवहां के बच्चों को इस प्रयास के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"

श्री नकवी ने कहा कि पटवाई के इस "अमृत सरोवर" से पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही यह सरोवर आस-पास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा। फ़ूड कोर्ट, फव्वारे और लाइटिंग सहित मनोरंजन की विभिन्न सुविधाओं के साथ ही नौका विहार भी इस "अमृत सरोवर" का आकर्षण है।  

इस अवसर पर श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पटवाईरामपुर का यह "अमृत सरोवरइस बात का उदाहरण है कि किस तरह सरकार और समाज के समन्वय से बड़े परिवर्तन लाये जा सकते हैं। यह "अमृत सरोवरपर्यावरण की रक्षा में बहुत मददगार साबित होगासाथ ही आस-पास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा।

श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 75 "अमृत सरोवरके निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री  बलदेव सिंह औलख; जिला पंचायत, रामपुर, अध्यक्ष श्री ख्यालीराम लोधी; मिलक की विधायक श्रीमती राजबाला; सदस्य विधान परिषद श्री जय पाल सिंह व्यस्त; "पैक्सफेड" सभापति श्री सूर्य प्रकाश पाल; भाजपा रामपुर जिलाध्यक्ष श्री अभय गुप्ता; आयुक्त मुरादाबाद श्री आंजनेय कुमार सिंह; जिलाधिकारी रामपुर श्री रविंद्र कुमार मांदड़; मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन