सेक्टर 122 में 30 को कवि सम्मेलन

 नोएडा 

सेक्टर  122 में 30 मार्च को भारतीय नववर्ष के अवसर पर विश्व हिंदी परिषद  द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. आवासीय कल्याण संघठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के लिये  यह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधि है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी साहित्य, भाषा और संस्कृति को सम्मानित करना तथा लोगों को हिंदी के प्रति प्रेरित करना है। देश प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित कवि अपने कविता, गीत, और रचनाओं के माध्यम से समाज, राजनीति, और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करगें जिससे श्रोताओं को प्रेरणा मिलेगी.

 उन्होंने बताया कि 


कवि सम्मेलन का उद्देश्य 

*हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार:* हिंदी नववर्ष के इस विशेष अवसर पर हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ाना, 

*साहित्यिक एकता का परिचय:* कवि सम्मेलन के द्वारा साहित्यिक समाज को एक मंच पर लाना और एक-दूसरे के विचारों को साझा करना, 

*रचनात्मकता और सृजनशीलता को बढ़ावा देना:* युवा कवियों को मंच प्रदान कर उनकी रचनाओं को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना, 

*समाज में जागरूकता फैलाना:* कविता के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना, 

इत्यादि है. 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को