नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव


नोएडा ।


कायस्थ सभा गौतम बुध नगर द्वारा 3 मई को देर शाम तक नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन का प्रारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना और आरती से की गई।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  योगेंद्र नारायण तथा विशिष्ट अतिथि सुनील निगम एडवोकेट, अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा थे।

बैठक में कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर के लगभग 120 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव चित्र सभा द्वारा बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। लगभग सभी परिवारों के सदस्य बहुत सुंदर गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं हैं और बच्चे युवा बुजुर्ग सभी ने इस कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने में अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। कायस्थ सभा के अध्यक्ष आर एन श्रीवास्तव ने  मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की उपलब्धियां बताई यह भी बताया कि कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा में सहायता करने का निर्णय लिया गया है।

 मुख्य अतिथि राज्य सभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण  ने कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चना करने से निरंतर बुद्धि प्रबल होती है प्रगति के मार्ग खुलते हैं और समाज में कायस्थ समाज का गौरव स्थाई हो जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत में कायस्थ समाज का योगदान अतुलनीय और प्रशंसनीय रहा है और भारत के प्रशासन में कायस्थ परिवारों की भागीदारी सदैव उल्लेखनीय रही है। कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर को शुभकामना संदेश और आशीर्वाद आशीर्वचन दिए। 

 सुनील कुमार निगम ने भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को और अधिक शक्तिशाली बनाकर सारे देश के कायस्थों को एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया कि हम सब कायस्थ मन से शरीर से और बुद्धि से शक्तिशाली बने ताकि समाज के लिए अधिक से अधिक उपयोगी हो सकें।

 योगेंद्र नारायण के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीना माथुर  भी उपस्थित रहीं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन