*जो आए वो गाए-4" कार्यक्रम उच्च से उच्चतम शिखर की ओर अग्रसर






नोएडा : अनदेखी प्रतिभाओं के विकास और संवर्धन में तत्पर नोएडा की नामचीन संस्था *नवरत्न फाउंडेशन्स* का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम *जो आए वो गाए* अपने *चौथे सीजन के चौथे चरण* यानी *एपिसोड 4* गत 16 मार्च क्लब 27 नोएडा में, *जोशीले प्रस्तुतियों के बीच संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव के सयोंजन में संपन्न हुआ* ।

 यूं तो इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली एनसीआर व सुदूरवर्ती इलाकों से कई प्रतिभागी पहुंचे थे जिनमें कुल 22 प्रतिभागी को हीं गाने का अवसर मिला, शेष रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने के पश्चात  विलंब से पहुंचने के कारण वंचित भी हुए ।लेकिन इतने सुंदर निःशुल्क आयोजन और प्रस्तुतीकरण ने उन्हें भी अंत तक बैठने को विवश कर दिया और साथ ही साथ विलंब से आने का पश्चाताप करते हुए आगामी एपिसोड में निसंदेह समय से पूर्व आने को प्रेरित भी हुए ।

सभी प्रतिभावान गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों का चयन कर बखूबी से उन्हें प्रस्तुत किया जिसे देखकर जो आए वो गाए की पूरी टीम को एक सुखद अनुभूति हो रही है कि दिनों दिन इस बहुचर्चित कार्यक्रम के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा और इसके स्तर को देखते हुए अब लोग-बाग भी पूरी शिद्दत और तैयारी के साथ प्रस्तुति देने आ रहे हैं ।ऐसे में गुरुओं का दायित्व आंकलन और प्रत्येक एपिसोड से विजेता घोषित करने का कार्य मुश्किल भरा होता जा रहा है।रिज़ल्ट की घोषणा की बात करें तो इस एपीसोड में कुल 4 विजेता क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित हुए जिनमें कुछेक ही नंबर का अंतर रहा और कुछ जो रह गए वह भी बेहद कम नंबर या पॉइंट से पीछे रह गए ।

जैसे-जैसे इस हर दिल अजीज़ इस कार्यक्रम का स्तर बढ़ता जा रहा वैसे-वैसे ही आयोजक मंडल की तरफ से इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए नित्य नए-नए कीर्तिमान देखने को मिल रहे।अब इस कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट मेंटर्स को भी गुरुओं के संग संग प्रत्येक एपिसोड में शामिल किया जा रहा है ,जिनका कार्य उन्हें संगीत के संग संग परफॉर्मेंस को और सुदृढ़ बनाने में मुखरित करना है , जिसमें सुविख्यात टीवी एंकर व आकाशवाणी के जाने-माने उद्घोषक जिन्होंने कई फीचर फिल्म और टीवी सीरियल्स में भी कार्य किया है- 'श्री प्रदीप शर्मा' की तरफ से शब्दों के उच्चारण , नुक्ते-मक्ते व अनश्वार के प्रयोग संग अर्थ व अनर्थ और उसके भाव को प्राथमिकता देकर गीत प्रस्तुत करने की टिप्स आगंतुक प्रतिभागियों को दी गई , वहीं दूसरे विशिष्ट मेंटर सुविख्यात रंगमंचीय कलाकार 'श्री पुरुषोत्तम भट्ट जी' जो कई टीवी सीरियल और मूवीस में अपनी दमदार किरदार से मशहूर रंगमंच नाटक आगरा बाजार से देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर हैं , द्वारा बॉडी लैंग्वेज यानी प्रस्तुतीकरण के दौरान गायक की चेहरे की आभा व भाव भंगिमा तथा आत्मविश्वास को बेहतर से बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के टिप्स, ज्ञान और बिंदुओं पर प्रकाश डालकर बताया गया ।इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेंटर  फाइटर  पायलट 'ग्रुप कैप्टेन जी. सी मेहरा' की तरफ से भी गीतों के प्रति सुंदर से सुंदर प्रस्तुतीकरण का विवरण दिया गया ।

आगंतुक सभी प्रतिभागियों समेत दर्शकों ने ऐसे खूबसूरत कार्यक्रम के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की जिसमें ना उन्हें खुला मंच निशुल्क प्रदान किया जाता है बल्कि उपस्थित सभी को मंचीय प्रस्तुतीकरण की बारीकियों को भी जानने समझने का सुअवसर प्राप्त होता है । हर बार की भांति इस बार भी एपिसोड -4 का आंकलन गुरु श्री दीपक नायडू , गुरु श्री सोमेश्वर शर्मा  तथा गुरु श्री पंकज माथुर ने किया जिसके आधार पर 4 विजेता क्रमशः सुश्री देवीशी जुनेजा , राजीव रंजन , अशोक कुमार सहाय तथा अजय कुमार रहे ।

वहीं विशिष्ट प्रतिभागी अमन अजमेरा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उपस्थित दर्शक दीर्घा में बैठे एक आयोजक की तरफ से उनके आगामी कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के खूबसूरत अवसर प्रदान करने की उद्घोषणा भी की गई ।

इस प्रकार यह खूबसूरत मंच  अब न सिर्फ़ आपको गाने का अवसर देता है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की ओर मुखरित करते हुए यदि आपकी गायकी में जान है तो निःसंदेह उड़ान भरने की सुंदर-सुंदर पंख भी देता और दिलवाता है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन