नई दिल्ली में राजस्थान उत्सव: खेल, उमंग और संस्कृति की जीवंत झलक




-पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

-सांस्कृतिक संध्या ने मोहा मन

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी स्थित बीकानेर हाउस प्रांगण में आयोजित राजस्थान उत्सव इन दिनों पूरे उत्साह और रंगों के साथ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बीकानेर हाउस का परिसर राजस्थान की सतरंगी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन का सजीव आईना बन गया है, जहां हर कोने में रंग, रौनक और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

उत्सव के तहत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं और गतिविधियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लेमन स्पून रेस, वन लेग्ड रेस, मेहंदी प्रतियोगिता और पेंटिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे प्रांगण में खुशी और सहभागिता का वातावरण बना रहा।

*पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह*

पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेमन स्पून रेस में पुरुष वर्ग में श्री सूरज एवं महिला वर्ग में श्रीमती अबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन लेग्ड रेस में पुरुष वर्ग में श्री अभिनव प्रथम तथा श्री सुनील द्वितीय रहे, जबकि महिला वर्ग में सुश्री स्नेहा ने बाजी मारी। 

इसके अतिरिक्त मेहंदी प्रतियोगिता तथा “विकसित राजस्थान 2047” और “म्हारो राजस्थान” थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रीमती सिमरन कौर प्रथम और सुश्री वंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में सुश्री कनिका कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को प्रांगण में सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा।

*सांस्कृतिक संध्या ने मोहा मन*

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि, शासन सचिव पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग, राजस्थान, श्री कृष्ण कुणाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीकानेर हाउस के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुत कार्यक्रमों में भुंगर खान मंगनियार और मोनू सपेरा की “विरासत-ए-थार” प्रस्तुति ने मधुर लोकधुनों और आकर्षक नृत्य के माध्यम से पूरे वातावरण को राजस्थानी रंग में रंग दिया और पूरा प्रांगण मंत्रमुग्ध हो गया।

          इस अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आगंतुक उपस्थित रहे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन