कुमारी दिशू उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में नेशनल खेलने के लिये चयनित

 

नवरत्न फाउंडेशन ने दी बधाई 

नोएडा:*मंज़िल उन्ही को मिलती जिनके सपनों में जान होती है* यह कर दिखाया  राजकीय महिला इंटर कॉलेज, होशियार पुर के आठवीं कक्षा की छात्रा *कुमारी दिशू* जो की उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में नेशनल खेलने के लिये आगरा में हुए चयन शिविर में चुन ली गई हैं.

डॉ अशोक श्रीवास्तव उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह *नवरत्न फाउंडेशन्स* के लिये गर्व की बात क्योंकि दिशू *किक करो फुटबॉल टीम* की हिस्सा है जिसको नवरत्न पूर्णतः आर्थिक रूप से सरंक्षण एवं समर्थन दे कर रहा है. श्रीमती दीपा चौधरी की खोज और पूर्व राष्ट्रीय कोच अनादि बरुआ की अनुशासित ट्रेनिंग में दिशू ने यह उपलब्धि हासिल की है. 

उन्होंने दिशू को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि जाओ गौहटी में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल से उत्तर प्रदेश और हम सबका नाम रोशन करो.


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को