’जश्न-ए-तजुर्बात-2026’ - ’अनुभवों का उत्सव’




नोएडा।  रविवार 4 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर, ’ओम विश्रांति चौरिटेबल सोसाइटी’ एवं ’नवरत्न फाउंडेशन्स’ के संयुक्त तत्वावधान में  वार्षिक संगीतमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह  ’जश्न-ए-तजुर्बात-2026’ आयोजित किया जा रहा  है। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

इंदिरा गांधी कला केंद्र, बी-110, सेक्टर-6, नोएडा में हो रहा है।

’नवरत्न फाउंडेशन्स’ के डॉ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

 ’अति वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान’ तथा ’प्रसिद्ध डैशिंग ही-मैन एवं सुपरस्टार अभिनेता धर्मेंद्र ’ पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीतों की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति है जिसे वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

ओम विश्रांति चैरिटेबल सोसाइटी के श्रीमती ज्योति सक्सेना अध्यक्ष ने आम जनता से विशेष अनुरोध किया है कि यदि किसी के संज्ञान में कोई ऐसा बुजुर्ग व्यक्ति है जिसकी आयु 90 वर्ष या उससे अधिक है’, तो कृपया उन्हें तत्काल सूचित करें, ताकि उन्हें समारोह में उचित रूप से सम्मानित किया जा सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को