नन्हे बच्चों ने उत्साह और अगाध श्रद्धा के साथ किए मंदिर के दर्शन





नोएडा ।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-62 स्थित Kidzee (किडजी) स्कूल के लगभग 40 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सेक्टर-62 स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक एवं श्री कार्तिकेय मंदिर के दर्शन किए।

मंदिर परिसर पहुँचने पर मंदिर प्रबंधन की ओर से पुजारी  मणिकंदन ने सभी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें ‘जय श्री राम’ का जयघोष कराया। इस दौरान नन्हे बच्चों ने पूरे उत्साह और अगाध श्रद्धा के साथ अपने द्वारा सीखे गए मंत्रों व श्लोकों का सस्वर पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर भ्रमण के दौरान प्रबंधन द्वारा बच्चों को मंदिर के आध्यात्मिक महत्व और धार्मिक परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों को प्रसाद के रूप में मोदक, लड्डू और चॉकलेट वितरित किए गए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

मंदिर प्रबंधन ने बच्चों में बचपन से ही भारतीय संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति रुचि जगाने के लिए किडज़ी स्कूल की शिक्षिकाओं के इस प्रयास की सराहना की। प्रबंधन ने कहा, "आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और अन्य माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के कारण बच्चों का अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ाव कम होता जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बचपन से ही बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना आने वाली पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।"

अंत में मंदिर प्रबंधन ने किडजी स्कूल के शिक्षकों का इस सांस्कृतिक व आध्यात्मिक यात्रा के आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

       

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा