नोएडा लोक मंच ने नौ विशिष्ट हिंदी सेवियों को “हिंदी प्रहरी सम्मान–2026” से किया सम्मानित

 





कविता, साहित्य और हास्य-व्यंग्य से गूंजा नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी का सभागार

नोएडा।“हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, संस्कार है और अपनी जड़ों से जुड़ने का माध्यम है।” इसी भाव के साथ हिंदी पखवाड़े के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में नोएडा लोक मंच के सांस्कृतिक प्रकल्प “पहला कदम” द्वारा सम्मान समारोह एवं भव्य काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कविता एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले नौ विशिष्ट हिंदी सेवियों को “हिंदी प्रहरी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रो. लल्लन प्रसाद (वरिष्ठ कवि एवं शिक्षाविद्), डॉ. राम शरण गौड़ (वरिष्ठ साहित्यकार), श्री बाबा कानपुरी (सुप्रसिद्ध हास्य कवि), डॉ. अशोक मधुप (वरिष्ठ गीतकार), श्री विनोद शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि), डॉ. ब्रज गोपाल सिंह (शिक्षाविद् एवं साहित्यकार), श्री लाल सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), श्रीमती सपना दत्ता (कवयित्री एवं संचालिका) तथा श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन (कला एवं संस्कृति संवर्धक एवं समाजसेविका), श्री कपिल कुमार 

( प्रवासी कवि एवं साहित्यकार, बेल्जियम)शामिल रहे। सभी विभूतियों को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन कवि विनोद पाण्डेय ने किया, जबकि द्वितीय सत्र का संचालन बी. जी. सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा के पूर्व जिलाधिकारी एवं साहित्यकार एन. पी. सिंह रहे। इस अवसर पर पूर्व एडीएम सी. बी. तिवारी तथा नोएडा लोक मंच की कोषाध्यक्ष विभा बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और साहित्यिक विरासत की पहचान है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हिंदी के प्रति नई पीढ़ी में रुचि और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

काव्य-गोष्ठी ने बांधा समां

सम्मान समारोह के पश्चात आयोजित काव्य-गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभागार को हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और साहित्यिक भावों से सराबोर कर दिया। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और देर तक पूरा सभागार हिंदी की कविताओं और साहित्यिक अभिव्यक्तियों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा,“हिंदी का सम्मान केवल एक भाषा का सम्मान नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, संस्कार, साहित्यिक विरासत और अपनी जड़ों का सम्मान है। हिंदी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ साहित्यकारों एवं संस्कृति सेवियों का सम्मान करना नोएडा लोक मंच के लिए गौरव का विषय है।”

उन्होंने कहा कि नोएडा लोक मंच भविष्य में भी हिंदी, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम मे विशेष उपस्तिथि मे एन पी सिंह, अरुण चंद्र राय तथा, 

कार्यक्रम में करण बंसल, प्रविंद्र शर्मा, अशोक पांडे, अजय कुमार तिवारी, ब्रजेश सिंह, अक्षय आनंद, सतीश यादव, जयवीर सिंह, सौरभ यादव, रोहित, भावेश चौहान, डी. पी. ठाकुर, संतोष ठाकुर, एस. एन. मिश्रा, सुरेश अग्रवाल एवं वीरेंद्र मल्लिक सहित नोएडा लोक मंच परिवार के अन्य सदस्य, साहित्यप्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “हिंदी का सम्मान करें, हिंदी को समृद्ध करें और हिंदी के प्रहरी बनें” के संकल्प के साथ हुआ।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा