उर्वरक विभाग का “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत “ अभियान 17 से

नई दिल्ली:स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के सफल आयोजन के लिए उर्वरक विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयों में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता के प्रति स्वैच्छिक भागीदारी और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष अभियान में स्वच्छता के लिए स्थायी व्यवहार परिवर्तन तथा नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

श्री रजत कुमार मिश्र (सचिव) उर्वरक विभाग, ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सफाई अभियान की शुरुआत करने तथा इस दौरान आयोजित होने वाली  विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उर्वरक विभाग ने तैयार किया विस्तृत एक्शन प्लान (Action Plan)

स्वच्छता ही सेवा 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उर्वरक विभाग ने 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों को शामिल करते हुए विस्तृत एक्शन प्लान(Action Plan) तैयार किया गया है।

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत एक घंटे की स्वैच्छिक स्वच्छता सेवा/श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। उर्वरक विभाग द्वारा शास्त्री भवन परिसर में श्रमदान गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसमें विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

सचिव (उर्वरक) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस राष्ट्रव्यापी श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया।

उर्वरक विभाग का यह Action Plan स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के निस्तारण, ई-वेस्ट (e-Waste) एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रति जागरूकता तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने पर केंद्रित है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा