लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

 

एस एन वर्मा 

नई दिल्ली/ढाका : लोकसभा अध्यक्षश्री ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री तारिकरहमान के नेतृत्व में गठित बांग्लादेश की नई सरकार केशपथ-ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री बिरला ने भारत की जनता की ओर से श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी।

 

लोकसभा अध्यक्ष ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से भेंट भी की तथा उन्हें प्रधानमंत्री  नरेंद्रमोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपाजिसमें प्रधानमंत्री श्री रहमान को सुविधानुसार शीघ्र भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

श्री बिरला ने पुनः दोहराया कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिकप्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसीदेशों के बीच स्थायी और सुदृढ़ साझेदारी को और गहराकरने की भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

 

समारोह के अवसर पर श्री बिरला ने मालदीव के राष्ट्रपति डॉमोहम्मद मुइज्जू तथा भूटान के प्रधानमंत्री



 शेरिंग तोबगे सहित अन्य नेताओं से भेंट की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को