जनपद में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन


 *डीएम वाॅर रूम गौतम बुद्ध नगर से*

गौतम बुद्ध नगर 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर मलखान सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 13 सितंबर को जनपद गौतमबुद्धनगर में मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

      उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेषतः आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व पानी से संबंधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा सम्बन्धित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद, जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन सन्धि हेतु इच्छुक हों, वे मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किये जाएंगे।

      

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को