भारत का निर्माण साहस, त्याग और दृढ़ता की नींव पर हुआ : डॉ पथरिया

 स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. कुसुम पथरिया ने सैनिकों की गौरवगाथा का स्मरण कराया






नोएडा :  सेक्टर 44 के कार्तिक कुंज अपार्टमेंट्स वासियों ने 15 अगस्त, भारत के स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस पावन अवसर पर झंडा फहराने के उपरांत डॉ . कुसुम पथरिया ने कार्तिक कुंज अपार्टमेंट्स के निवासियों को संबोधित करते हुए वीर सैनिकों की गौरवगाथा का स्मरण कराया। उन्होंने इस वर्ष हमारे महान राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता की सराहना की।

डॉ. पथरिया ने कहा कि भारत का निर्माण साहस, त्याग और दृढ़ता की नींव पर हुआ है। जैसे हमारे राष्ट्र के संस्थापकों ने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत और धैर्य से देश को आगे बढ़ाया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में एक-दूसरे को प्रेरित करते हुए निरंतर प्रगति और आत्मबल की ओर अग्रसर रहना चाहिए।

इस अवसर पर कार्तिक कुंज अपार्टमेंट्स के सचिव श्री अवधेश जी पूरे आयोजन में उपस्थित रहे। अपार्टमेंट्स के अध्यक्ष श्री प्रमोद खन्ना जी, वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। प्रबंध समिति के सभी सदस्य, सम्मानित निवासी और उनके परिवारजन इस उल्लासपूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बने।


यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को सशक्त करता है, बल्कि हमें यह भी याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाना है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन