बजरंग दल मालवा प्रांत ने आयोजित किया कार्यकर्ताओं का विराट “शौर्य कुंभ”


इंदौर




51 हजार युवाओं ने नशा मुक्त भारत बनाने का एवं भारत में बढ़ती जनसंख्या असंतुलन को संतुलित करने का तीन बच्चे का जन्म हिन्दू परिवार में हो ऐसा संकल्प लिया

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण जगतगुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज एवम संतों की गरिमामय उपस्थिति में  हुआ। इंदौर के पांच अलग-अलग स्थान चिमनबाग मैदान से इंदौर विभाग, एम जी एम मेडिकल कॉलेज से शाजापुर विभाग,  होलकर कॉलेज ग्राउंड से खरगोन ,धार ,रतलाम विभाग के कार्यकर्ता

इंदौर समाचार मैदान से उज्जैन,मंदसौर विभाग के कार्यकर्ता मोदी का भट्टा सवांद नगर से, खण्डवा विभाग के कार्यकर्ता शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में नेहरू स्टेडियम पहुंचे जहां भव्य सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने कहा कि बड़ी चिंता का विषय है हमारी सफलता हमारा बल, शौर्य नशे के कारण युवा पीढ़ी का प्रचंड नुकसान हो रहा है और जागरूकता से ही नशे को रोका जा सकता है। 

हमारे अनेकों व्यपार हिंदू समाज के हाथ से निकलते जा रहे हैं । हर हिंदू अपनी संस्कृति का कार्यकर्ता बने अपने धर्म का कार्यकर्ता बने राष्ट्र का कार्यकर्ता बने अपनी जाति भाषा प्रांत को भूलकर हम सब हिंदू एक है यह भावना होना चाहिए। 

मंदसौर ,रतलाम, उज्जैन, खण्डवा ,खरगोन,शाजापुर, धार के विभाग के कार्यकर्ताओं को शौर्य कुंभ में मलखंभ एवम कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप राधे राधे बाबा ,बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनेरिया ,विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री  जितेंद्र सिंह, प्रान्त संघटन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रान्त मंत्री विनोद शर्मा  के साथ अनेकों समाज प्रमुख एवम बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन