ओम बिरला ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को दी शुभकामनाएं

 

नई दिल्ली : लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं

दी हैं।


अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है,

"आप सभी को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर बहुत - बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

भारत के आधुनिक गणतंत्र ने 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर ली है। इन वर्षों में हमारा गणतंत्र अधिक समर्थ हुआ है, अधिक समृद्ध हुआ है। देश ने तरक्की के कई आयाम छुए हैं। खेत से लेकर खेल के मैदान तक;  ज़मीन से लेकर अंतरिक्ष तक - भारत ने अनेक गौरवशाली उपलब्धियां हासिल की है।
इन 75 वर्षों में देश के हर वर्ग और व्यक्ति के प्रयासों से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा है। नई सोच और इनोवेशन के दम पर हमारे युवाओं ने देश को आगे बढ़ाया है। शिक्षा से लेकर रक्षा तक और खेल से लेकर अंतरिक्ष तक, हर क्षेत्र में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमारे किसान, मजदूर, MSME सेक्टर, छोटे-बड़े व्यापारी, प्रत्येक व्यक्ति देश की प्रगति में भागीदार बन रहा है। हमारे इन सामूहिक प्रयासों का नतीजा है कि भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और जल्द ही तीसरे स्थान पर आने वाला है।

देश का प्रत्येक नागरिक आज संकल्प लें कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को बढ़ाएंगे। हम स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता के हमारे आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाएंगे; जिससे कि हमारा गणतंत्र और अधिक समृद्ध हो। आज के दिन हम अपने उन मनीषियों को भी याद करें, जिन्होंने देश की आज़ादी में भूमिका निभाई और संविधान निर्माण में अथक योगदान दिया। इसी संदेश के साथ आपको पुनः गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा