सेल ने कहानी लेखन प्रतियोगिता - 2024 लांच की

 


• देशभर के कहानीकारों को अपना कौशल दिखाने का मौका

• कंपनी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर करेगी सम्मानित

नई दिल्ली : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेलने आज "तुम, मैं और सेल थीम पर "सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता - 2024" लॉन्च की हैजिसमें देश भर के लेखकों को भाग लेने और अपने रचनात्मक लेखन कौशल का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता - 2024 का उद्देश्य हर उम्र के लोगों को अपनी कल्पनाओं के घोड़े दौड़ाने अपने लेखन कौशल की धार तेज करने और सेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना हैसाथ ही लोगों को राष्ट्र विकास में सेल के योगदान के बारे में जागरूक करना भी है।

इस कहानी प्रतियोगिता की थीम "तुममैं और सेल" के तहत प्रतिभागी अपनी हर तरह की भावनाओं और अनुभवों को कहानी के रूप में पिरोने के लिए स्वतंत्र हैं। इस कहानी प्रतियोगिता में  सभी उम्र और अनुभव स्तर के शुरुआती लेखकों से लेकर स्थापित कहनीकार तक भाग ले सकते हैं। यह  प्रतियोगिता उभरते लेखकों या कहानीकारों को अपनी अपनी कल्पना और रचनत्मकता का इस्तेमाल कहानियां गढ़ने में उपयोग करने में प्रोत्साहित करती है।

इस वर्ष कंपनी इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारप्रकाशन के अवसर और प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। इसके साथ ही पुरस्कार विजेता कहानियों को सेल की गृह-पत्रिका “सेलन्यूज़ ” में प्रकाशित करने का अवसर देकर उनके लेखन से लोगों को रूबरू भी कराया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अधिकतम 800 शब्दों में ऐसी मूल और अप्रकाशित कहानियां भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैजो अनूठे और रोचक तरीके से थीम को कहानी के रूप में सामने लाने में मदद करती हों। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपनी मूल कहानियाँ 15 फरवरी, 2024 तक sailstory2024@gmail.com पर भेंजनी होंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने दिशानिर्देश और नियम सेल वेबसाइट (www.sail.co.inपर उपलब्ध हैं, जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ भी संलग्न हैं।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेलभारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पात्क कंपनियों में से एक है और देश के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (CPSEs) के महारत्नों में से एक है। सेल अपनी स्थापना के समय से ही राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन