प्रधानमंत्री 24 सितंबर को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

 


ये नौ नई वंदे भारत ट्रेनें 11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी

वंदे भारत ट्रेनों से पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को कनेक्टिविटी मिलेगी

एस एन वर्मा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर  को दोपहर 12 30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, उनके नाम हैं- उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
    तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
    हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
    विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस
    पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
    कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस
    राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
    रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
    जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

ये नौ ट्रेनें 11 राज्यों- राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।

रेल मंत्रालय के  अनुसार ये वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के रूटों पर सबसे तेज गति से दौड़ेंगी और यात्रियों के समय में काफी बचत करेंगी। रूट पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे जल्दी सफर तय करेंगी; हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस 2.5 घंटे से अधिक समय की बचत करेगी; तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक समय की बचत करेगी; रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग एक घंटे के समय की बचत करेंगी तथा उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आंधे घंटे जल्दी सफर तय करेंगी।

देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी एवं मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा रूट से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल केंद्र तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल