गोयल ने भाजपा घर-घर सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत दिल्ली के मजनूं का टीला क्षेत्र में किया प्रचार


 . गोयल ने शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के घोटालों से जनता को किया जागरूक 

वो दिन दूर नहीं जब केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों में सलाखों के पीछे होंगे

नई दिल्ली : पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज शराब घोटाले के सरगना दिल्ली के भ्रष्ट मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा घर-घर सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत दिल्ली के मजनूं का टीला क्षेत्र में हर घर, हर गली में जाकर लोगों से सम्पर्क कर पत्रक बांटे और दिल्ली सरकार के घोटालों से सभी को अवगत कराया।

सम्पर्क अभियान में लोगों ने गोयल बताया कि शराब घोटाले लिए मनीष सिसोदिया नहीं, बल्कि अरविन्द केजरीवाल जिम्मेदार है, उसको जेल भेजा जाना चाहिए। एक के साथ एक फ्री ऑफर के कारण हमारे बच्चे शराब के आदी हो गए हैं। देश का युवा, जो देश का भविष्य कहलाता है, उसे दिल्ली सरकार नशे की ओर धकेल रही है।
गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात करने वाले केजरीवाल आज खुद भ्रष्टाचार के जनक बन चुके हैं। उनके अधिकांश मंत्री आज किसी न किसी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। दिल्ली की जनता को पूरा विश्वास है कि एक न एक दिन दिल्ली के भ्रष्ट मुख्यमंत्री भी  भ्रष्टाचारों के आरोप में सलाखों के पीछे नजर आएंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल