आबकारी केस: दो बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल

 लखनऊ 

अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से जुड़े आबकारी केस में 2 बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि भले ही सीबीआई हस्तक्षेप के पीछे राजनीति हो लेकिन श्री केजरीवाल को इस बात पर स्थिति अवश्य ही स्पष्ट करनी पड़ेगी कि मनीष सिसोदिया के अधीन आबकारी विभाग ने जीएनसीटीडी एक्ट 1991 तथा अन्य नियमों के विपरीत जा कर उपराज्यपाल की अनुमति के बिना लाइसेंसी शराब विक्रेताओं को 144.36 करोड़ लाइसेंस शुल्क क्यों माफ़ किया. इसी प्रकार उन्हें यह भी बताना चाहिए कि एअरपोर्ट जोन के लाइसेंसी को एनओसी नहीं मिलने पर दिल्ली आबकारी नियमावली 2010के नियम 48(11)(बीके विपरीत 30 करोड़ का अर्नेस्ट मनी क्यों वापस किया गया.

अमिताभ ने कहा कि श्री केजरीवाल इन दोनों बिन्दुओं पर चुप है, जो अत्यंत चिंताजनक है.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा