रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने तालकटोरा मैदान में आयोजित किया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम


नई दिल्ली  ।  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 2 अगस्त को नई दिल्ली के तालकटोरा मैदान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित सड़क व परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी जी ने के कहा कि पिछले चार दशकों से समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामदास आठवले  अनवरत काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  भाजपा अध्यक्ष  जेपी नड्डा एवं  इस अनुकरणीय प्रयासों में साथ हैं।                                 देश को सर्वश्रेष्ठता की ओर लेकर जाने में व समाज के बहिष्कृत वर्ग को न्याय दिलाने में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आ.) का निरन्तर योगदान है और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करना एक सफल प्रयास है।                     स्वतंत्रता का  रूपान्तरण स्वराज्य में  बदलना ही केन्द्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य है और अपने इसी उद्देश्य के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र प्रयत्नशील है।


 

   कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री  रामदास आठवले ने भारत के महान शहीदों को श्रद्धांंजलि देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में वृहद रूप से आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और यह हमारे लिए गौरव और सम्मान की बात है. रामदास आठवले ने कहा कि देश की आज़ादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अतुलनीय योगदान रहा है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव वृहद रूप से उत्सव मनाया जा रहा है। श्री आठवले ने यह भी कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया देश के वंचित व शोषित बहुजन, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम कर रही है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना साकार हो रहा है। 

    रामदास आठवले ने कहा कि केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है और देश श्रेष्ठ भारत के निर्माण होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्रसेवा के लिए खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित करता है। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए मोदी जी ने अभियान शुरू किया है, इसलिए हम सभी को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर, 75वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक राष्ट्रीय महोत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए

    आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामदास आठवले ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में बाबा साहेब के सपनों का भारत साकार हो रहा है एवं यह हम सब देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनैतिक लोकतंत्र की कल्पना अधूरी है। बाबा साहेब की प्रेरणा से ही किसानों, दलितों, महिलाओं समाज के गरीब तबके की आवाज बुलंद हुई। समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक रूप से कमजोर वर्ग को बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। बाबासाहेब भारतीय समाज व्यवस्था, जाति व्यवस्था, धर्म, अर्थ-तंत्र, वंचित वर्ग के अधिकार, मजदूरों और कामगारों के हितों, महिला के अधिकारों, व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं सरकारी सेवा में अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के स्वाभाविक प्रतिनिधितत्व के साथ ही शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान आदि मुद्दों पर सर्वाधिक तार्किक ढ़ंग से सोचा-विचारा और अपने निष्कर्षों को हमारे सामने रखा। 

 रामदास अठावले जी ने कहा कि भारतीय संविधान में बहुमूल्य योगदान इस देश को एक नई दिशा देने वाले बाबा साहेब समता, स्वतंत्रता और समरसता के सौन्दर्य के स्वाभाविक प्रतीक पुरुष थे।

इस कार्यक्रम में आरपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी , विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष सहित भर से आए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल