अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गौतमबुद्ध नगर इकाई गठित

 नोएडा : 


राष्ट्रीय सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायतमेरठ प्रान्त की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई का गठन कर दिया गया है।

 यह जानकारी दीपक शर्मा, एडवोकेट

सह प्रान्त संगठन मन्त्रीमेरठ प्रान्त

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने दी. उन्होंने बताया कि 

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायतविश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है जो उपभोक्ताओं के संरक्षण  सरकार द्वारा उन्हें प्राप्त अधिकारों पर जागरूकता लाने के लिए कार्य करता है।

 

इस संगठन का मूल उध्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उसे उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्तासही नापविक्रय उपरांत सेवा एवं अच्छा व्यवहार दिलवाना है।

इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू करवाना रही है।

 

ग्राहकों के हितों का हनन ना किया जाए तथा वह जाने अनजाने किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना बन सकें इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्यरत है।

 

संगठन के मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष डॉविपिन गुप्ता ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गौतमबुद्ध नगर इकाई के गठन की सूची जारी की है।

 

इसमें जिला अध्यक्ष प्रशान्त त्यागीउपाध्यक्ष गोविन्द बी शर्मासतीश गुलियामयंक पाण्डेयमधु मेहराचित्तरंजन सारस्वतसंगठन मन्त्री दीपक शर्मा शंखधारसचिव प्रदीप भाटीमहिला संयोजक राजश्री गुप्तासह संयोजक डॉआरती को नियुक्त किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल