हिंदुस्तान हमें हमारी जान से प्यारा है हम इसके सौहार्द को खराब नहीं होने देंगे:- इरफान अहमद

 न


ई दिल्ली। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ मुस्लिम नेता एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने अपने बयान में कहा कि हिंदुस्तान दुनिया में सबसे खूबसूरत एवं शांतिप्रिय मुल्क है। इसमें सभी धर्मों का समावेश एवं धर्मस्थल मौजूद हैं। सभी पंथ व धर्म के मानने वाले लोग एक दूसरे का धर्मों का एवं पंथों का सम्मान करते हैं। यही हिंदुस्तान के लोकतंत्र की खूबसूरती है, परंतु कुछ समय से विदेशी आतंकियों द्वारा देश के सौहार्द एवं सद्भावना को बिगाड़ने की घिनौनी साजिश रची जा रही हैं। हिंदुस्तान के ही कुछ फिरकापरस्त लोग इन देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं जो आए दिन देश का माहौल खराब करने की कोशिश करते रहते हैं। मोदी सरकार के देशहित में हर फैसले का विरोध करते हैं जैसे कि मोदी सरकार के द्वारा लिये गए जनहित में कठोर फैसले कश्मीर से 370 व 35ए को हटाने का फैसला, सीएए और एनआरसी का फैसला, मुस्लिम बहनों पर हो रहे ट्रिपल तलाक के माध्यम से अत्याचार से मुक्त करने के लिए ट्रिपल तलाक को प्रतिबंध करना या फिर अन्नदाता के हित में किसान बिल लाकर उसकी आय दोगुनी करने के कानून को रोका जाता है। लगभग 1 वर्ष तक दिल्ली को बंधक बनाकर देश के माहौल को खराब करने की साजिश की जाती रही है। 

कुछ ऐसे विपक्षी पार्टियां एवं वामपंथी विचारधारा के लोग, अलगाववादी विचारधारा के लोग जिहादी मानसिकता के लोग, देश की एकता अखंडता को खराब करने की घिनौनी कोशिश करते रहते हैं। हम सब ऐसे लोगों की पुरजोर निंदा करते हैं और आने वाले समय में मोदी सरकार द्वारा लाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जैसा कि पिछले समय नूपुर शर्मा द्वारा दिया गया विवादित बयान कि हम पुरजोर निंदा करते हैं। परंतु भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा नूपुर शर्मा को विवादित बयान के कारण उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह एक संगठन का महत्वपूर्ण फैसला था, जिससे देश का सौहार्द एवं सद्भावना बना रहे। 

अब भाजपा सरकार देश के भविष्य देश के युवा के लिए अग्निपथ की स्वर्णिम योजना लाए हैं। बड़ी संख्या में देश का युवा रोजगार पाने के साथ साथ राष्ट्र चरित्र को अपने अंदर समाएगा। भारत इस योजना से सशक्त राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होगा। विश्व का सबसे युवा देश भारत विश्व का सबसे युवा सेना वाला देश भी बन जायेगा। परंतु विपक्षी दल और अराजक लोग यहां भी बाज़ नहीं आए और देश के लोगों भड़का कर जगह-जगह दंगे करा दिए। कई जगह राष्ट्र की संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया। कई जगह तोड़फोड़ कर राष्ट्रीय संपत्तियों को हानि पहुंचाई गई। भारत की सेना को इस तरह नासमझी से आम विषय बना देना देश को कमजोर करने की सोची समझी साजिश है। जो देश की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं उन युवाओं के लिए देश की सेना में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रभक्त मुसलमान इस हिंसात्मक आंदोलन का पुरजोर खिलाफत कर रहे हैं। भाजपा के लिए अपना स्वार्थ से ज्यादा महत्वपूर्ण राष्ट्र की एकता अखंडता और भाईचारा है। मोदी सरकार देश में सभी धर्म और पंथों का सम्मान कर सभी समाज का समन्वय राष्ट्र के प्रति बना रहे, उसको लेकर अग्रसर है। 

परंतु देश में  कुछ विपक्षी पार्टियां अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्र की इस एकता और अखंडता को तोड़ना चाहते हैं। समस्त देशवासियों से खासकर मुस्लिम उलेमाओं से, मुस्लिम बुद्धिजीवी वर्ग से, खासकर मुस्लिम युवाओं से मेरी अपील है कि देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए आगे आएं। जो देश की एकता अखंडता को खराब करने की कोशिश करते हैं उनकी निंदा करें, पुरजोर विरोध करें। देश में एकता अखंडता और भाईचारे की मिसाल कायम करने में अपना अहम योगदान निभाएं। अपनी बात को खत्म करते हुए इरफान अहमद ने कहा कि हिंदुस्तान हमें हमारी जान से प्यारा है हम इसके सौहार्द को खराब नहीं होने देंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा