नकवी ने पवित्र हाजी अली दरगाह, मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलामती की दुआ की


 मुंबई : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेताराज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि आपराधिक साजिशों से "परिवार तंत्र", जनतंत्र का अपहरण करना चाहता है।

आज पवित्र हाजी अली दरगाह, मुंबई में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख लोगों के साथ, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सेहत-सलामती और लम्बी उम्र की दुआ मांगने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत में श्री नकवी ने कहा कि पंजाब में श्री मोदी की सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि एक आपराधिक साजिश थी।

श्री नकवी ने कहा कि दुनिया के लोकप्रियजनप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जानबूझ कर साजिश से भरी लापरवाही, "कांग्रेसी कुनबे की शर्मनाक कायराना कांस्पीरेसीकी दुर्गन्ध से भरपूर है।

श्री नकवी ने कहा कि "जनाधार की कंगाली ने कांग्रेसी कुनबे को जुर्म का मवाली" बना दिया है। श्री मोदी के प्रति कांग्रेस के विरोध की सनक, साजिश में बदलती जा रही है। श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेसी कुनबा कुर्सी गिन रहा हैलेकिन देश कुनबे की क्रिमिनल करतूत गिन रहा है।

श्री नकवी ने कहा कि आपराधिक करतूत पर कांग्रेस का अहंकारी कुतर्क, "चोरी और सीना ज़ोरीहै। श्री मोदी जहां भारत सहित पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं विश्व शांति के नायक के रूप में जाने जाते हैंवहीँ ऐसे स्थान पर जहाँ से कुछ मिनटों में एक ऐसे देश की सीमा हो जो आतंकवाद का सुरक्षित ठिकाना बना होऐसी आपराधिक साजिश से भरपूर घटना ने पूरे देश को आक्रोशित एवं विश्व को चिंतित किया है।

श्री नकवी ने कहा कि श्री मोदी बिना रुके बिना थके देश और देश के लोगों की सुरक्षासमृद्धि और सम्मान के लिए काम कर रहे हैं और उनका नेतृत्व देश की सुरक्षा-समृद्धि की गारंटी है। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं और आशीर्वाद श्री मोदी के साथ है। श्री मोदी के खिलाफ इस तरह का कोई भी घृणित और घटिया षड़यंत्र कभी कामयाब नहीं हो पायेगा। 

हाजी अली दरगाहमुंबई के साथ-साथ आज दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाहअजमेर शरीफ दरगाह सहित देश भर में विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने श्री मोदी की सेहत-सलामती और लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल