भगवान बुद्ध के प्राचीन मंदिर के संरक्षण पर संस्कृति मंत्री से की चर्चा : रामदास आठवले

 केंद्रीय राज्य मंत्री ने मा. संस्कृति मंत्री से भगवान बुद्ध से जुड़े धर्मस्थलो को संरक्षित स्मारक देने का अनुरोध किया



 नई दिल्ली 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री  रामदास आठवले जी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी  से भेंटकर कुशीनगर में स्थित भगवान बुद्ध के प्राचीन मंदिर के संरक्षण पर चर्चा की। उन्होंने भगवान बुद्ध के अति प्राचीन मंदिरों एवं उनसे जुड़े अनेक धार्मिक स्थानों को संरक्षित स्मारकों का दर्जा देने का अनुरोध किया। 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री आठवले  ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं उसकी पुख्ता सुरक्षा का मुद्दा भी केंद्रीय संस्कृति मंत्री के समक्ष उठाया। इस मौके पर आठवले  ने कहा कि कुशीनगर भिक्षु संघ द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को इस सम्बन्ध में कई बार सूचित किया जा चुका है। आठवले  ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री के सामने कुशीनगर स्थित अन्य प्राचीन महत्व की इमारतों को संरक्षित करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े धर्मस्थलों के संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। सभी मुद्दों पर मंत्रालय उचित पहल करेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद