*यूपी समेत पांचों राज्यों में भाजपा के साथ गठबंधन पर चल रही चर्चा : रामदास आठवले*
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह_
नई दिल्ली।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को यहाँ कांस्टीट्यूशन क्लब में नार्थ इंडिया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी समेत पाँचों चुनावी राज्यों में भाजपा के साथ गठबंधन पर चर्चा चल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा के साथ गठबंधन नही हुआ तो आरपीआई कुछ सीटों पर चुनाव लड़कर शेष सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी
श्री रामदास आठवले ने कहा कि गृहमंत्री .
अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष मा. जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीटों को लेकर चर्चा हुई है। पाँचों राज्यों में कुछ सीटों पर आरपीआई लड़ेगी और अन्य पर भाजपा का समर्थन करेगी।
केंद्रीय मंत्री श्री आठवले ने कहा कि आरपीआई वंचितों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष महेश को आरपीआई का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया ।
सम्मेलन में सीमा ताई आठवले ,नार्थ इंडिया अध्यक्ष मंजू छिब्बर , पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी विनोद निकालजे , उत्तर प्रदेश प्रभारी जवाहर लाल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ल सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे ।