प्रदेश के युवा ही 2022 में प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश में बनायेंगे भाजपा की सरकारः रवि अवाना


नवनियुक्त भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि अवाना का हुआ भव्य स्वागत

नोएडा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सदस्य व सेक्टर-27 अट्टा निवासी रवि अवाना का नोएडा आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवि अवाना ने कहा कि प्रदेश के युवा भारी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे है। 2022 में प्रदेश में युवा ही प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनायेंगे।
उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सेक्टर-27 अट्टा निवासी रवि अवाना को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया हैं। रवि अवाना के नोएडा आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवि अवाना ने युवाओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी शक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने और समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने सेवा ही संगठन के भाव को सतत अपने आचरण में धारण करने को कहा तथा संगठन में ही शक्ति है का मूल मंत्र भी दिया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व सिंचाई राजयमंत्री व गन्ना किसान संस्थान उप्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के आवास पर जाकर रवि अवाना ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन