नोएडा लोकमंच ने मोहियापुर और इटेडा में 516 मेधावी प्रतिभाओं का किया सम्मान

 पूर्व





शिक्षा सचिव सुशील त्रिपाठी ने बांटे ब्लेजर्स

-इटेडा के स्कूल में एबीएसए बिसरख वेदप्रकाश गुप्ता रहे मुख्य अतिथि

-जिले की उभरती प्रतिभाओं के हुनर को रेडियो लोकमंच पर निखारने का मिलेगा मौका

-कक्षा 3 से लेकर 8 तक के बच्चों का हुआ चयन

नोएडा, नोएडा लोकमंच ने बेहतर शिक्षा सरोकार अभियान के अगले चरण में मोहियापुर और इटेडा गांव के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 516 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इन सभी को ब्लेजर वितरित किये गए। लोकमंच अब मेधावी बच्चों को रेडियो नोएडा लोकमंच 91.2 एफएम पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका देगा।

मोहियापुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में 12 जूनियर व 8 प्राइमरी स्कूल के 129 छात्र-छात्रों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार में शिक्षा सचिव रहे सुशील चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा जीवन का जरूरी हिस्सा है। संविधान में कक्षा 8 तक की शिक्षा निशुल्क प्राप्त करने का मौलिक अधिकार मिला है। उन्होंने बच्चों को अपने हुनर पहचानने की जरूरत बताई। नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बच्चों को अपनी  श्रेष्ठता बरकरार रखने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि रेडियो नोएडा लोकमंच नोएडा-ग्रेटर नोएडा की प्रतिभाओं को तराशने के लिए बाल क्लब बनायेगे और उन्हें रेडियो पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका देंगे। मोहियापुर में ऋषिराज, रघुनंदन व प्रेमचंद शर्मा ने वितरण कराया।

इटेडा गांव के जूनियर हाई स्कूल में  28 प्राइमरी और 18 जूनियर हाई स्कूल के कुल 387 छात्रों को ब्लेजर्स वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एबीएसए बिसरख वेदप्रकाश गुप्ता, लोकमंच के संरक्षक अजित सिंह तोमर, बिसरख के ब्लॉक प्रमुख अम्बरीष भाटी, इटेडा के बुद्धप्रकाश व देवेंद्र पाल, वंदना यादव व प्रियंका ने ब्लेजर वितरित किये। एबीएसए वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नोएडा लोकमंच का यह कार्य शिक्षा जगत में बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इटेडा में 46 और मोहियापुर में 14 स्कूलों के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इसमे इंदिरा चौधरी, विमलेश शर्मा प्रधान,  विभा बंसल, आदित्य, मनीषा, ब्रह्मप्रकाश, गिरीश शुक्ला, चंचल सिंह, राजेश शुक्ला, बिजेंद्र, रविन्द्र, अनिता सक्सेना, अंजू आर एन श्रीवास्तव, मुकुल वाजपेयी, विनोद शर्मा, प्रेमचंद शर्मा आदि मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल