आंदोलन में बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं युवा, ग्रामीण व किसान : विभोर शर्मा

 सुबह से शाम तक किसानों के साथ आंदोलन की रणनीति बना रहे राकेश टिकैत

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में किसान यूपी गेट पर डटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन में जनपद के भाकियू पदाधिकारी व किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। भाकियू अराजनीतिक युवा के जिलाध्यक्ष विभोर शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन की शुरुआत से ही बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण व किसान इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। जिले से भी बड़ी संख्या में किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में शिरकत कर रहे हैं। 

किसान नेता विभोर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत सुबह से देर रात तक किसानों के बीच में बैठकर आंदोलन की रणनीति बनाते हैं। यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में उनके नेतृत्व में दिनेश शर्मा, मनोज मावी, महेंद्र मुखिया, सुनील दायमा, दया प्रधान, राजवीर अवाना, रामनिवास नागर, मुनेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित अन्य किसान हिस्सा ले रहे हैं। 

भाकियू नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने बताया कि जनपद से भी बड़ी संख्या में किसान केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन में बैली भाटी, महेश खटाना, रविंद्र भगत, सुभाष चैधरी, संजय अंबावत, जोगेंद्र कसाना, रविंद्र भाटी, अमित डेढा, योगी नंबरदार, सुशील कुमार, अंकित शर्मा सहित अन्य लोग पिछले चार दिनों से लगातार आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद