नये वोट बनवाने के अभियान में शामिल हों कार्यकर्ता : कविता मादरे

 5 दिसंबर और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा विशेष मतदाता अभियान 

नोएडा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की कार्य योजना को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में नये वोट बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश कविता मादरे ने कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बारे में अवगत कराया। यह पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 5 दिसंबर और 13 दिसंबर को विशेष मतदाता अभियान के रूप में मनाया जाएगा। उसमें सभी पदाधिकारी, जो वर्तमान में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ के पदाधिकारी हैं, इस अभियान में शामिल होकर वोट बनवाने का कार्य करेंगे। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि महानगर में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगभग एक लाख नए वोट बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ता को वोट बनाने के अभियान में पूरे जोर शोर से जुड़ने की अपील की। जिला महामंत्री उमेश त्यागी को जिला मतदाता प्रमुख बनाया गया। वह पूरे जिले में वोट बनाने के कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। तन्मय शंकर जिला मीडिया प्रभारी, प्रमोद बहल जिला मंत्री, मनोज शर्मा आईटी प्रमुख और मलिकेश्वर को सह-मतदाता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। 

इस मौके पर महामंत्री चन्दगीराम यादव, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरिजा सिंह, महेश अवाना, मुकेश शर्मा, अन्नू शर्मा, अमरीश त्यागी, गिरीश कोटनाला, गौतम शर्मा, रोहित त्यागी, निर्मल सिंह, सत्य नारायण महावर, मांगे राम, राजकुमार चौहान, शशिधर उपाध्यक्ष, मुक्तानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा