फिर रफ्तार में कोरोना : 24 घंटे में 107 संक्रमित, 88 ने कोविड को हराया

 गौतमबुद्ध नगर में अब तक 23,652 पॉजिटिव, 22,816 ने जीती जिंदगी की जंग 

- 937 का इलाज जारी, कोविड ने अब तक छीनी 85 की लोगों की जान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों के बावजूद गुरुवार को कोरोना एक बार फिर रफ्तार में दिखा। एक दिन की सुस्ती के बाद उसने शतक लगा दिया। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 107 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 123 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 85 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

गौतमबुद्ध नगर के सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार की शाम तक बीते 24 घंटे में 107 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 23,652 हो गया है। जबकि 88 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 22,816 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 85 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 937 लोगों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल