जारी है कोरोना की रफ्तार : 120 संक्रमित, 148 को मिली अस्पताल से छुट्टी

  गौतमबुद्ध नगर में अब तक 22,922 पॉजिटिव, 21,891 ने जीती जिंदगी की जंग

- 1121 का इलाज जारी, कोविड ने अब तक छीनी 83 की लोगों की जिंदगी 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में तमा कोशिशों के बावजूद कोरोना की गति काबू में आ हो रही है। जिले में लगातार चौथे दिन भी शतक लगा दिया। बीते 24 घंटे में 120 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 148 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 83 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

गौतमबुद्ध नगर के सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार की शाम तक बीते 24 घंटे में 120 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 22,922 हो गया है। जबकि 148 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 21,891 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 83 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1121 लोगों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल