कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल हुई भाकियू

 गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में किसान यूपी गेट पहुंचे


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार को गौतमबुद्ध नगर के बड़ी संख्या में किसान नए कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए यूपी गेट पहुंचे। भाकियू अराजनीतिक युवा जिलाध्यक्ष विभोर शर्मा के नेतृत्व में किसान यूपी गेट पहुंचे और आंदोलन में शामिल हुए।


विभोर शर्मा ने बताया कि वह नए कृषि कानून के खिलाफ चलाए जा रहे किसानों के आंदोलन में पूरी तरह साथ हैं। आंदोलन में महेंद्र मुखिया, मनोज मावी, रंजीत नागर, राजपाल चौहान, दिनेश शर्मा, रणवीर अवाना, सोनू आदि शामिल हुए। दूसरी ओर, भाकियू के महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना के नेतृत्व में किसान मोरना गांव में जमा हुए। वहां से किसान यूपी गेट के लिए रवाना हुए। किसानों में पवन खटाना, बेली भाटी, रविंद्र भगत, अशोक भाटी, महेश खटाना, योगी नंबरदार, विनोद शर्मा, आकाश शर्मा, रविंद्र भाटी, आदि शामिल थे। जनपद गौतमबुद्ध नगर से रविवार को भी पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद बड़ी संख्या में किसान अलग-अलग जत्थों में यूपी गेट पहुंचे थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल