195 ने अपने हौसले से कोरोना को किया परास्त नवंबर 11, 2020 • Snigdha Verma अब तक 19,614 पॉजिटिव,18,428 की अस्पताल से छुट्टी, 1,115 का इलाज जारी नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 80 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 195 लोगों ने अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 80 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 19,614 हो गया है। जबकि 195 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 18,428 हो गई है।